120 बहादुर: फरहान अख्तर और रश्मी खन्ना में सबसे ज़्यादा फीस किसने ली?
वर्ष 1962 के भारत-चीन युद्ध की शौर्यगाथा को दर्शाती फिल्म ‘120 बहादुर’ 21 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, जिसे आलोचकों और दर्शकों दोनों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। यह फिल्म रेजांग ला की उस ऐतिहासिक लड़ाई पर आधारित है, जहाँ 120 बहादुर सैनिकों ने 16,000 फीट से अधिक की ऊंचाई पर चीनी सेना का सामना किया था।
फिल्म में फरहान अख्तर ने मेजर शैतान सिंह भाटी (मरणोपरांत परमवीर चक्र) की भूमिका निभाई है, जिन्होंने अपने सैनिकों को ‘हम पीछे नहीं हटेंगे’ के शक्तिशाली संदेश के साथ प्रेरित किया। एक्सेल एंटरटेनमेंट और ट्रिगर हैप्पी स्टूडियो द्वारा निर्मित इस फिल्म में रश्मी खन्ना, अमिताभ बच्चन, अंकिता सिवाच, एजाज खान और अन्य कलाकार भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।
फिल्म की सफलता के साथ-साथ कलाकारों की फीस को लेकर भी चर्चाएं गर्म हैं। सूत्रों के अनुसार, फरहान अख्तर ने फिल्म में अभिनय करने के अलावा सह-निर्माता के तौर पर भी काम किया है और इसके लिए उन्हें लगभग 15-18 करोड़ रुपये की फीस मिली है। वहीं, फिल्म में नैरेटर (कथावाचक) की भूमिका निभाने वाले अमिताभ बच्चन ने 3-6 करोड़ रुपये लिए हैं।
अभिनेत्री रश्मी खन्ना ने इस फिल्म के लिए 5-8 करोड़ रुपये की फीस ली है, जो उन्हें फिल्म के प्रमुख कलाकारों में से एक बनाती है। अन्य कलाकारों जैसे अंकित सिवाच, विवान भटेना, एजाज खान और अन्य को प्रत्येक को 40-60 लाख रुपये का भुगतान किया गया है।
85 करोड़ रुपये के बजट में बनी ‘120 बहादुर’ ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर मध्यम शुरुआत करते हुए लगभग 2.35 करोड़ रुपये कमाए। फिल्म की कहानी, निर्देशन और कलाकारों के अभिनय को सराहा जा रहा है, और उम्मीद है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करेगी।
