बिहार में Yellow Alert: सर्द पछुआ हवाओं से बढ़ी ठिठुरन, 19 शहरों में घने कोहरे का खतरा
बिहार में पछुआ हवाओं के कारण मौसम शुष्क बना हुआ है, जिससे सुबह-शाम कनकनी महसूस हो रही है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने राज्य के 19 शहरों में घने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। इन शहरों में बक्सर, भोजपुर, भभुआ, रोहतास, औरंगाबाद, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, मधुबनी, दरभंगा, सुपौल, सहरसा, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार और खगड़िया शामिल हैं।
पटना सहित अन्य जिलों में सुबह के समय हल्का कोहरा रहने की उम्मीद है, लेकिन दिन में धूप निकलने से अधिकतम तापमान में वृद्धि होगी। 22-23 जनवरी को तापमान में गिरावट आने की संभावना है, जिसके बाद मौसम में विशेष बदलाव की उम्मीद नहीं है। सोमवार को भागलपुर (सबौर) में राज्य का सबसे कम न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पटना के न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री की वृद्धि के साथ यह 11.4 डिग्री सेल्सियस रहा।
कोहरे के कारण दृश्यता काफी कम हो गई है, भागलपुर में यह 25 मीटर दर्ज की गई। पटना का अधिकतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस था, जबकि कैमूर में सर्वाधिक 29.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। पूर्णिया, किशनगंज और सिवान के जीरादेई को छोड़कर, पटना सहित अधिकांश जिलों के तापमान में वृद्धि देखी गई। पटना और आसपास के इलाकों में पछुआ हवाओं के कारण मौसम शुष्क बना रहा। इस मौसम का असर आम जनजीवन पर पड़ रहा है, लोगों को ठंड से बचाव के लिए गर्म कपड़े पहनने की सलाह दी गई है।
पटना स्कूल टाइमिंग: ठंड में राहत के संकेत, डीएम का आदेश, सुबह 9 बजे से पहले नहीं चलेंगी कक्षाएं
मुंगेर में भूमि विवाद: चाकूबाजी में दो सगे भाइयों की मौत, इलाके में सनसनी
अनंत सिंह का IGIMS में सिगरेट पीते वीडियो वायरल, VIP कल्चर पर उठा सवाल
अररिया में सरस्वती पूजा के लिए लाइसेंस अनिवार्य, बड़े पंडालों में लगेगा CCTV
मुजफ्फरपुर में अफसर-जनता संवाद की शुरुआत: कहीं पीड़ा का समाधान, कहीं खाली कुर्सियों ने किया निराश
पटना के न्यू गार्डिनर अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट की कमी, अल्ट्रासाउंड सेवा ठप
भागलपुर: शिक्षक की हत्या की साजिश का खुलासा, 50 हजार की सुपारी और लोडेड कट्टा बरामद
बिहार इंटरमीडिएट परीक्षा 2026: सिमुलतला विद्यालय के 65 छात्र दोहराएंगे इतिहास, टॉपर्स फैक्ट्री से नई उम्मीदें
