Year Ender 2025: धर्म, साहित्य, कला से लेकर समाजसेवी तक, इन हस्तियों को दुनिया ने कहा अलविदा
साल 2025 का अंत न केवल अच्छी यादें लेकर आया है, बल्कि इसने कई महत्वपूर्ण हस्तियों को हमसे छीन भी लिया है। धर्म, साहित्य, कला, विज्ञान और उद्योग जगत की कई बड़ी हस्तियों ने इस साल दुनिया को अलविदा कहा, जिनकी कमी हमेशा महसूस की जाएगी।
इस साल पोप फ्रांसिस ने 88 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली। उन्होंने कैथोलिक चर्च में कई सुधारवादी कदम उठाए, जिससे चर्च के प्रति लोगों का नजरिया बदला। उनके अंतिम संस्कार में लाखों लोग शामिल हुए थे।
इस्माइली संप्रदाय के अरबपति नेता आगा खान ने भी इसी साल दुनिया को अलविदा कहा। उन्होंने समाज हित में कई महत्वपूर्ण कार्य किए और अपने पीछे करोड़ों की संपत्ति छोड़ी। उनके उत्तराधिकारी का चुनाव भी इसी साल हुआ।
दुनिया की मशहूर चिम्पैंजी वैज्ञानिक जेन गुडॉल का 91 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने गोम्बे में 60 सालों तक चिम्पैंजियों पर अध्ययन कर उनकी बुद्धिमत्ता को साबित किया था।
हॉलीवुड की जानी-मानी अदाकारा डायने कीटन ने 79 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहा। उनके निधन की वजह सामने नहीं आ सकी थी, लेकिन लॉस एंजेलिस में रहने वाली कीटन का जाना फिल्म जगत के लिए एक बड़ी क्षति है।
इटली के मशहूर फैशन डिजाइनर जियोजिर्यो अरमानी का 91 वर्ष की आयु में निधन हो गया। रेडी-टू-वियर फैशन में क्रांति लाने वाले अरमानी ने अपने अंतिम दिनों तक कंपनी के प्रति समर्पण बनाए रखा।
इसके अलावा, ग्रैमी पुरस्कार विजेता गायिका रोबर्टा फ्लैक का भी इसी साल निधन हो गया। उनके मशहूर गाने ‘किलिंग मी सॉफ्टली विद हिज सॉन्ग’ ने 1970 के दशक में धूम मचाई थी। इन सभी हस्तियों के निधन से संबंधित क्षेत्रों में एक खालीपन आ गया है, जिसका असर लंबे समय तक महसूस किया जाएगा।
आगरा: पूर्व GST कमिश्नर का बेटा जेल में, नामचीन ज्वेलर्स से 19 लाख की ठगी का आरोप; पुलिस पर उठाए सवाल
घने कोहरे से रेल यातायात बाधित, 27 ट्रेनें घंटों लेट, यात्रियों को हो रही परेशानी
क्रिप्टोकरेंसी ठगी का भंडाफोड़: 26 फर्जी वेबसाइटों से हो रही थी धोखाधड़ी, जानें क्या है पूरा मामला
जेवर एयरपोर्ट विस्थापितों की टाउनशिप बदहाल, कूड़े के ढेर से परेशान लोग | Jewar Airport
आगरा पुलिस स्टेशन में युवक को थर्ड डिग्री टॉर्चर, टूटे पैर: जांच जारी
कोहरे में फोरलेन निर्माण: कासगंज में NHAI के काम से बढ़ीं दुर्घटनाओं की आशंका, road safety पर सवाल
2026 राज्यसभा चुनाव: क्या 75 सीटों की जंग भारत की राजनीति को नया मोड़ देगी?
UP मतदाता सूची में सुधार का मौका: 26 दिसंबर तक कराएं ठीक, डाटा होगा लॉक
