युवा महोत्सव 2025: सांस्कृतिक प्रतिभाओं का संगम, अर्चिका और अनुषी बने विजेता
युवा कल्याण विभाग के तत्वावधान में ‘युवा महोत्सव 2025’ का भव्य आयोजन बीएसए कॉलेज के ऑडिटोरियम में संपन्न हुआ। इस महोत्सव में जिले भर के युवा प्रतिभागियों ने अपनी बहुमुखी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि, नगर निगम के मेयर विनोद अग्रवाल ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं द्वारा बनाए गए मॉडलों का अवलोकन भी किया और सभी प्रतिभागियों को अपनी प्रतिभाओं का सर्वोत्तम उपयोग राष्ट्र निर्माण में करने के लिए प्रोत्साहित किया।
कार्यक्रम में जिला युवा कल्याण अधिकारी प्रेम शंकर गौतम ने मुख्य अतिथि का पुष्पगुच्छ भेंट कर हार्दिक स्वागत किया। महोत्सव का समापन समारोह युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल, आगरा मंडल के उपनिदेशक वीसी श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। उपनिदेशक श्रीवास्तव ने विभिन्न विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस महोत्सव के अंतर्गत आयोजित प्रतियोगिताओं में वक्तृत्व कला में उमंग अवस्थी, लोक नृत्य में अर्चिका, कहानी लेखन में अनुषी गौतम, पेंटिंग में गौरी सारस्वत, कविता लेखन में दिव्या जोशी, विज्ञान मेला में शांतनु प्रथम, लिपिका द्वितीय तथा वैष्णवी और दुर्गेश को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। इस महत्वपूर्ण आयोजन को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में कार्यक्रम प्रभारी स्वाति पाण्डेय, रवि बाबू शर्मा, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी तरुण गौतम और राहुल कुलश्रेष्ठ ने विशेष योगदान दिया। प्रतियोगिताओं के निर्णायक मंडल में अरुण रावल, सीमा मोरवाल और वीनेश शामिल थे।
मतदाताओं की सुविधा के लिए आगरा में विशेष अभियान, रविवार को भी BLO रहेंगे बूथों पर
10 दिन बंद रहने के बाद खुला आधार केंद्र, पहले ही दिन लगी लंबी कतारें
आगरा में सर्द रातों में पुलिस का कड़ा पहरा, सीटी बजाकर और वीडियो कॉल से होगी ड्यूटी की निगरानी
आरपीएफ की 16 ट्रेनों में एस्कॉर्ट ड्यूटी, यात्रियों की सुरक्षा सर्वोपरि
नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस पर स्वयंसेवकों को किया गया सम्मानित
आगरा-जयपुर हाईवे पर टूरिस्ट बस पलटी, एक यात्री की मौत, कई घायल
चांदी की कीमतों में रिकॉर्ड उछाल, क्या ₹2 लाख के पार जाएगा भाव?
