कानपुर Metro में बढ़ रही महिलाओं की भागीदारी, 35% ट्रेन ऑपरेटर महिलाएं
कानपुर मेट्रो परियोजना में महिलाओं की भूमिका केवल स्टेशन प्रबंधन तक सीमित नहीं है, बल्कि वे तकनीकी और परिचालन क्षेत्रों में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। कानपुर मेट्रो के हर विभाग में महिलाएं अहम भूमिकाएं निभा रही हैं, जिसमें सिविल, इलेक्ट्रिकल, सिग्नलिंग और ट्रेन ऑपरेशन्स जैसे तकनीकी विभाग शामिल हैं।
हाल में हुई भर्तियों के बाद कानपुर मेट्रो में महिला स्टेशन कंट्रोलर और ट्रेन ऑपरेटर (SCTO) की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। वर्तमान में कुल SCTO में 35 प्रतिशत महिलाएं हैं। यूपीएमआरसी के प्रबंध निदेशक सुशील कुमार ने बताया कि हमारी हर तीन में से एक ट्रेन का संचालन महिला ट्रेन ऑपरेटर करती हैं।
यह भागीदारी केवल ऑपरेशन्स तक सीमित नहीं है। मेंटेनेंस, सिग्नलिंग और इलेक्ट्रिकल सिस्टम जैसे मुख्य तकनीकी विभागों में भी हर चार में से एक कर्मचारी महिला है। यह दर्शाता है कि मेट्रो परियोजनाएं महिलाओं के लिए रोजगार के नए अवसर खोल रही हैं और उन्हें पारंपरिक रूप से पुरुष-प्रधान माने जाने वाले क्षेत्रों में नेतृत्व करने का मौका दे रही हैं।
कानपुर में Bank Accountant ने जमीन के लिए दंपति-मासूम बच्ची को 1 महीने तक रखा बंधक
कानपुर में व्यापारी से लूट के आरोपी गिरफ्तार, पुलिस मुठभेड़ में दो घायल
कानपुर में शिया समुदाय का बड़ा फैसला, इस बार नहीं मनाएंगे Eid, काली पट्टी बांधकर करेंगे नमाज करेंगे अदा
Kanpur News: चोरी की बढ़ती घटनाओं से परेशान व्यापारियों ने पुलिस कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन
Kanpur crime news: 26 लाख की चोरी के चार आरोपी CCTV में दिखे, पुलिस जल्द करेगी खुलासा
कानपुर में Women’s Day पर 450 महिलाओं का सम्मान, सिख फाउंडेशन ने किया आयोजन
कानपुर में गंगा मेला की तैयारियां तेज, JCP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा (Kanpur news)
कानपुर News: रुद्र कृष्ण ने बताया, संसार के मोह से वृद्ध हुए ज्ञान और वैराग्य
