AMU में शीतकालीन अवकाश की घोषणा, जानें कब से कब तक बंद रहेंगे संस्थान
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) ने सत्र 2025-2026 के लिए शीतकालीन अवकाश की घोषणा कर दी है। विश्वविद्यालय और इसके अंतर्गत आने वाले सभी केंद्रों, जिनमें मल्लापुरम, मुर्शिदाबाद और किशनगंज केंद्र शामिल हैं, में 28 दिसंबर से 11 जनवरी 2026 तक अवकाश रहेगा। हालांकि, एएमयू स्कूल इस सामान्य कैलेंडर से बाहर हैं और उनके लिए अलग कार्यक्रम घोषित किया गया है।
फैकल्टी ऑफ मेडिसिन, फैकल्टी ऑफ यूनानी मेडिसिन, पैरा मेडिकल कॉलेज और कॉलेज ऑफ नर्सिंग के लिए अलग-अलग अवकाश अवधि स्वीकृत की गई है। फैकल्टी ऑफ मेडिसिन के शिक्षकों के लिए यह अवकाश दो हिस्सों में (1 से 10 जनवरी और 11 से 20 जनवरी 2026 तक) रहेगा। एमबीबीएस, बीडीएस, डिप्लोमा/बीएससी. पैरामेडिकल तथा बीएससी नर्सिंग के छात्रों को अपने-अपने बैच के अनुसार 1 से 25 जनवरी के बीच 10 दिन का अवकाश मिलेगा।
फैकल्टी ऑफ यूनानी मेडिसिन के शिक्षकों के लिए भी दो चरणों में (1 से 10 और 11 से 20 जनवरी तक) अवकाश रहेगा, जबकि प्री-तिब्ब और बीयूएमएस छात्रों का अवकाश 4 से 17 जनवरी तक रहेगा। एएमयू स्कूलों (सेल्फ-फाइनेंस योजना के तहत क्लास 11 को छोड़कर) के शिक्षण कर्मचारियों के लिए अवकाश 26 दिसंबर से 14 जनवरी तक स्वीकृत किया गया है। वहीं क्लास 11 के सेल्फ-फाइनेंस शिक्षकों के लिए अवकाश 1 से 14 जनवरी 2026 तक रहेगा।
अधिकार खत्म होने के बाद भी पालिका ने जारी किए 41 बिल्डिंगों के नक्शे, 1.14 करोड़ की राजस्व हानि
अलीगढ़ में नशे के कारोबार पर नकेल: कोडीन सिरप बेचने वाली 18 फर्मों पर छापा, सैंपल जांच के लिए भेजे गए
अलीगढ़ में ठेकेदार से 20 हजार की रंगदारी मांगने वाले बदमाश गिरफ्तार, वीडियो बनाने का किया था दावा
