कार्मेल स्कूल भागलपुर में Abacus प्रतियोगिता के विजेताओं का सम्मान, छात्राओं ने दिखाया अद्भुत प्रदर्शन
भागलपुर के कार्मेल स्कूल में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए Abacus प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया गया। स्कूल प्रांगण में आयोजित एक विशेष असेंबली के दौरान कक्षा 1 से 5 तक की छात्राओं को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया गया। प्रधानाचार्या सिस्टर आशा और प्राथमिक समन्वयक सिस्टर प्रिस्का ने विजेताओं को बधाई दी। यह सम्मान समारोह छात्राओं के गणितीय कौशल और एकाग्रता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था।
इस कार्यक्रम का सफल आयोजन Abacus शिक्षिकाओं मिस जेबा, मिस आस्था और मिस रीता मारोडिया के मार्गदर्शन में किया गया। छात्राओं ने अपनी प्रतिभा, कठिन परिश्रम और समर्पण के माध्यम से प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर कार्मेल क्वीन दीपाली नंदी, फर्स्ट रनर अप तृप्ति रानी चौधरी और सेकंड रनर अप आर्या सहाय ने भी छात्राओं को संबोधित किया। उन्होंने बताया कि किस प्रकार कार्मेल स्कूल ने छात्राओं के गुणात्मक सुधार और सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के सहयोग से ही आज उन्हें यह ताज मिला है और यहां की बच्चियां अद्भुत हैं।
