सर्दियों में बालों को बनाएगा मजबूत और घना, इस ‘स्पेशल विंटर ऑयल’ से दूर होगी रूखेपन की समस्या
सर्दियों के मौसम में बालों को खास देखभाल की जरूरत होती है। ठंड के कारण बाल रूखे, बेजान और कमजोर हो जाते हैं। ऐसे में इस मौसम में तेल लगाना काफी असरदार साबित हो सकता है, क्योंकि त्वचा और बाल आसानी से पोषक तत्वों को सोखते हैं।
अगर आप भी बालों की ग्रोथ बढ़ाना, उन्हें मजबूत और चमकदार बनाना चाहते हैं, तो इस स्पेशल विंटर ऑयल को जरूर आजमाएं। यह तेल पारंपरिक नुस्खों और आयुर्वेदिक सिद्धांतों पर आधारित है, जो बालों की जड़ों से लेकर सिरे तक पोषण देता है।
सबसे पहले 100 मिली नारियल तेल, 50 मिली सरसों तेल और 50 मिली कैस्टर ऑयल को एक साफ कढ़ाई या बर्तन में डालकर गर्म करें। अब इसमें 2 चम्मच मेथी दाना, 1 चम्मच कलौंजी, 10-12 कटे हुए कढ़ी पत्ते और 1 बारीक कटा हुआ छोटा प्याज डालें। इन्हें धीमी आंच पर तब तक पकाएं जब तक प्याज हल्का सुनहरा न हो जाए। फिर इसमें 2 चम्मच सूखा आंवला पाउडर डालें और 2 मिनट और पकाएं। मिश्रण को ठंडा होने दें और फिर एक साफ शीशी में छानकर भर लें। इस तेल को ठंडी जगह पर स्टोर करें।
इस तेल को सप्ताह में 2-3 बार लगाएं। रात को सोने से पहले हल्के हाथों से स्कैल्प पर मसाज करें और पूरे बालों में लगाएं। सुबह गुनगुने पानी और माइल्ड शैम्पू से बाल धो लें। नियमित इस्तेमाल से आपको एक महीने में ही फर्क दिखने लगेगा। बालों की ग्रोथ तेज होगी, बाल मजबूत और घने होंगे, और सर्दियों की रूखापन भी दूर होगा।
अगर आपकी स्कैल्प सेंसिटिव है या किसी तेल से एलर्जी है, तो पहले पैच टेस्ट करें। गर्म तेल को सीधे स्कैल्प पर न लगाएं, ठंडा करके ही इस्तेमाल करें।
बक्सर नगर परिषद में बड़ा बदलाव, MLA ने दिए निर्देश: पार्षद की सहमति के बिना नहीं मिलेगा विकास कार्यों का पैसा
12 साल बाद हो रहा UP BJP अध्यक्ष का चुनाव, 45 साल के इतिहास में कभी नहीं पड़ी वोटिंग की नौबत
मोदी सरकार का बड़ा फैसला: ‘कोलसेतु’ को मंजूरी, अब कोयला निर्यात करना होगा आसान
3.26 लाख बच्चों को पोलियो से बचाने की तैयारी, 14 दिसंबर से शुरू होगा महाअभियान
पल्स पोलियो अभियान: 3.26 लाख बच्चों को मिलेगी खुराक, स्वास्थ्य विभाग ने कसी कमर
सड़क सुरक्षा के लिए पुलिस सख्त: 217 वाहनों पर जुर्माना, 3 सीज, लाखों का चालान
नियम तोड़ने पर पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, 217 वाहनों के चालान काटे, 3 सीज
IndiGo पर सरकार का शिकंजा: 58 करोड़ का नोटिस, DGCA की कार्रवाई और उड़ानें रद्द होने का सिलसिला जारी
