0

हर वक्त ऑन रहेगा लोकेशन? सरकार के नए प्लान पर टेक कंपनियों ने जताई चिंता

By Dec 10, 2025

भारत में इन दिनों डिजिटल प्राइवेसी को लेकर बहस बढ़ती ही जा रही है। हाल ही में सरकार ने स्मार्टफोन कंपनियों से Sanchar Saathi ऐप को सभी फोन्स में प्री-लोड करने को कहा था, लेकिन आलोचना होने के बाद इस फैसले को वापस लेना पड़ा। अब एक बार फिर सरकार एक ऐसा प्लान बना रही है जिस पर टेक कंपनियों ने चिंता जताई है।

दरअसल, सरकार सभी स्मार्टफोन्स में सैटेलाइट वाली लोकेशन ट्रैकिंग हमेशा ऑन रखने के प्रस्ताव पर विचार कर रही है। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, गूगल, एप्पल और सैमसंग जैसी बड़ी टेक दिग्गज कंपनियां इसका विरोध कर रही हैं। कंपनियों का कहना है कि अगर लोकेशन हर वक्त ऑन रहेगी तो लोगों की प्राइवेसी खतरे में पड़ सकती है।

रिपोर्ट के मुताबिक, जांच एजेंसियों को कई बार किसी शख्स का सही लोकेशन पता लगाने में मुश्किल होती है। अभी टेलीकॉम कंपनियां सिर्फ मोबाइल टावर से मिलने वाले डेटा पर डिपेंड रहती हैं, जो सिर्फ एक अनुमान देता है। ये बिल्कुल सटीक जगह नहीं बताता है। इसीलिए सेलुलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने ये सुझाव दिया है कि सभी स्मार्टफोन्स में Assisted GPS को हमेशा ऑन रखा जाए। इससे लोकेशन काफी ज्यादा सही मिलती है।

दूसरी तरफ टेक कंपनियां इसका विरोध कर रही है और उनका कहना है कि A-GPS हमेशा ऑन रखना अनिवार्य हो गया, तो यूजर अपने फोन की लोकेशन सर्विस ऑफ नहीं कर सकेंगे। गूगल, एप्पल और सैमसंग का कहना है, इससे लोगों की प्राइवेसी पर असर पड़ेगा और लगातार लोकेशन ट्रैक होने का खतरा भी बना रहेगा। इतना ही नहीं ये इंटरनेशनल प्राइवेसी स्टैंडर्ड्स के भी खिलाफ है। यही वजह है कि कंपनियां इस प्रस्ताव के खिलाफ हैं।

हालांकि अभी तक सरकार ने कोई अंतिम फैसला नहीं लिया है। ऐसा बताया जा रहा है कि जल्द ही सरकारी अधिकारियों और स्मार्टफोन कंपनियों के बीच बैठक होने की उम्मीद है। ऐसे में अगर लोकेशन हर वक्त ऑन रखने का नियम लागू करने की कोशिश हुई, तो टेक कंपनियों की तरफ से इसका कड़ा विरोध भी देखने को मिल सकता है।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

IndiGo चेयरमैन ने मांगी माफी, कहा- ‘जानबूझकर नहीं किया यात्रियों को परेशान, ये थी असली वजह’

IndiGo के चेयरमैन और गैर-कार्यकारी स्वतंत्र निदेशक विक्रम सिंह मेहता ने बुधवार को अभूतपूर्व उड़ान व्यवधानों के एक सप्ताह बाद विस्तृत सार्वजनिक माफी जारी की। उन्होंने उन आरोपों का खंडन किया कि एयरलाइन ने नए...
By Dec 10, 2025

यूपी में आवारा पशुओं पर लगेगी लगाम! केशव प्रसाद मौर्य ने गोशालाओं में CCTV लगाने के दिए निर्देश

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बुधवार को बदायूं जिले में अधिकारियों के साथ विकास व कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को गंभीरतापूर्वक और निष्ठा से कार्य करने के लिए...
By Dec 10, 2025

अखिलेश यादव का BJP पर पलटवार, ‘राम भक्त’ होने का दिया चैलेंज; अयोध्या मंदिर पर कही ये बात

समाजवादी पार्टी के सांसद अखिलेश यादव ने अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर के दर्शन को लेकर बीजेपी पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि उनसे बार-बार यह सवाल क्यों पूछा जाता है कि क्या उन्होंने...
By Dec 10, 2025

सगाई समारोह में तमंचा लहराकर दी जान से मारने की धमकी, एक आरोपी गिरफ्तार

आगरा के शाहगंज इलाके में एक सगाई समारोह उस समय दहशत में बदल गया जब दो युवकों ने अचानक हंगामा शुरू कर दिया। उमंग मैरिज होम में जगदीश फोंटी के बेटे की सगाई चल रही...
By Dec 10, 2025

अखिलेश यादव ने राम मंदिर पर BJP को घेरा, ‘राम भक्त होने का दिया ये चैलेंज

समाजवादी पार्टी के सांसद अखिलेश यादव ने अयोध्या राम मंदिर के उद्घाटन के बाद से ही बीजेपी द्वारा बार-बार पूछे जा रहे सवालों पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि उन्हें बार-बार यह पूछकर...
By Dec 10, 2025

‘एसआईआर के एग्जाम’ में हापुड़ अव्वल! 99.92% आवेदन हो चुके हैं जमा; फॉर्म भरने का काम अंतिम चरण में

हापुड़ जिले ने 'एसआईआर के एग्जाम' (Special Summary Revision) के लिए आवेदन करने में शीर्ष स्थान प्राप्त किया है। जिले में 99.92% आवेदन जमा हो चुके हैं, और फॉर्म भरने की प्रक्रिया अंतिम चरण में...
By Dec 10, 2025

शादी की खुशियां मातम में बदलीं: अज्ञात हमलावरों ने मचाया उत्पात, मेहमानों को लहूलुहान कर फेंका खाना

आगरा के सदर क्षेत्र स्थित एक मैरिज होम में शादी समारोह के दौरान अचानक 30-40 अज्ञात लोग घुस आए। विवाह के माहौल में खुशी और उल्लास था, लेकिन इन हमलावरों ने आते ही गाली-गलौज शुरू...
By Dec 10, 2025

सीएम योगी आज आजमगढ़ और जौनपुर में, जानिए पूरा कार्यक्रम और एजेंडा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 11 दिसंबर को आजमगढ़ और जौनपुर जिले में आगमन होगा। आजमगढ़ के जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री गुरुवार को सुबह 9.35 बजे गोरखपुर से प्रस्थान कर रिजर्व पुलिस लाइन...
By Dec 10, 2025

साझा करें