शिल्पा शेट्टी से शादी क्यों नहीं कर पाए अक्षय कुमार? सालों बाद सुनील दर्शन ने किया बड़ा खुलासा!
अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना बॉलीवुड के सबसे खूबसूरत कपल में से एक है, लेकिन एक वक्त था जब अक्षय कुमार के शिल्पा शेट्टी के साथ अफेयर के खूब चर्चे थे। दोनों एक सीरीयस रिलेशनशिप में थे हालांकि उनकी शादी नहीं हो पाई। लेकिन अब सालों बाद सुनील दर्शन ने इस बारे में बात करते हुए बताया आखिर क्यों ये कपल एक-दूसरे के हमसफर नहीं बन सके और इनके रिश्ते में क्या रुकावट आ गई थी।
सुनील दर्शन ने खुलासा करते हुए बताया कि रिश्ते में रुकावट इसलिए आई क्योंकि शिल्पा के माता-पिता ने शादी के लिए राजी होने से पहले कुछ शर्तें रखी थीं। उनके मुताबिक, कपल एक-दूसरे के लिए सही लग रहा था, लेकिन किस्मत ने कुछ और ही तय किया। सुनील को याद आया कि उन्होंने ट्विंकल खन्ना के पिता राजेश खन्ना से जुड़े एक ज्योतिषी को यह भविष्यवाणी करते हुए सुना था कि अक्षय और ट्विंकल आखिरकार शादी कर लेंगे। उस समय, उन्होंने इस बारे में ज्यादा नहीं सोचा क्योंकि। उन्होंने कहा, ‘उस समय उनका एक-दूसरे से कोई लेना-देना नहीं था। अगर शिल्पा के माता-पिता ने वे शर्तें नहीं रखी होतीं तो शायद चीजे अलग होतीं।
हालांकि दर्शन ने यह नहीं बताया कि शिल्पा के माता-पिता ने क्या कंडिशन रखी थी। लेकिन कहा कि वे उस तरह के भरोसे के आस-पास घूमती थीं जो माता-पिता आमतौर पर चाहते हैं। इस बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ‘माता-पिता के तौर पर अपनी बेटी की सुरक्षा के लिए जो कुछ भी चाहिए, यह गलत नहीं है। जब उनसे पूछा गया कि क्या इसका मतलब पैसे से जुड़ी उम्मीदें हैं, तो उन्होंने जवाब दिया, ‘हर तरह की सुरक्षा, सभी माता-पिता यही चाहते हैं। हालांकि, उन्होंने अपनी बात साफ करते हुए कहा, ‘मुझे लगा कि माता-पिता की तरफ से यह गलत था। ऐसा होना तय नहीं था’।
उन्होंने कहा कि यह ब्रेकअप ‘एक रिश्ता’ की शूटिंग से कुछ समय पहले हुआ था। सुनील ने बताया कि उस समय अक्षय इमोशनली टूटे नहीं थे। उन्होंने कहा, ‘उनका दिल नहीं टूटा था। मुझे लगा कि वह अच्छा कर रहे हैं। वह वापस आ रहे थे। उन्होंने यह भी बताया कि उस समय एक्टर ‘धड़कन’, ‘हेरा फेरी’ और ‘एक रिश्ता’ जैसे प्रोजेक्ट्स में पूरी तरह बिजी थे। अक्षय कुमार ने 2001 में ट्विंकल खन्ना से शादी की और उनके दो बच्चे हैं। शिल्पा शेट्टी ने 2009 में राज कुंद्रा से शादी की, उनके भी दो बच्चे हैं।
IndiGo चेयरमैन ने मांगी माफी, कहा- ‘जानबूझकर नहीं किया यात्रियों को परेशान, ये थी असली वजह’
यूपी में आवारा पशुओं पर लगेगी लगाम! केशव प्रसाद मौर्य ने गोशालाओं में CCTV लगाने के दिए निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर पलटवार, ‘राम भक्त’ होने का दिया चैलेंज; अयोध्या मंदिर पर कही ये बात
सगाई समारोह में तमंचा लहराकर दी जान से मारने की धमकी, एक आरोपी गिरफ्तार
अखिलेश यादव ने राम मंदिर पर BJP को घेरा, ‘राम भक्त होने का दिया ये चैलेंज
‘एसआईआर के एग्जाम’ में हापुड़ अव्वल! 99.92% आवेदन हो चुके हैं जमा; फॉर्म भरने का काम अंतिम चरण में
शादी की खुशियां मातम में बदलीं: अज्ञात हमलावरों ने मचाया उत्पात, मेहमानों को लहूलुहान कर फेंका खाना
सीएम योगी आज आजमगढ़ और जौनपुर में, जानिए पूरा कार्यक्रम और एजेंडा
