उधार मांगे तो पीटा, युवक की अंगुली तोड़ी: BBD थाना क्षेत्र में मारपीट की घटना
बीबीडी थाना क्षेत्र में एक युवक को उधार दिए गए पैसे मांगने पर जानलेवा हमला कर अधमरा कर दिया गया। घटना में पीड़ित की अंगुली टूट गई और उसका मोबाइल फोन भी तोड़ दिया गया। इस घटना ने इलाके में भय का माहौल पैदा कर दिया है।
पीड़ित संजय दूबे ने पुलिस को दी अपनी तहरीर में बताया कि उन्होंने अपने परिचित अश्वनी वर्मा को चाय की दुकान के लिए 35 हजार रुपये उधार दिए थे। 18 अक्तूबर को जब संजय दूबे बाराबंकी जा रहे थे, तो तिवारीगंज के पास अश्वनी वर्मा ने उन्हें रोका। पैसे मांगने पर आरोपी ने न केवल गाली-गलौज की, बल्कि मारपीट भी शुरू कर दी।
आरोपी ने पीड़ित को बुलेट से गिरा दिया और उसका मोबाइल फोन भी तोड़ दिया। जब पीड़ित ने विरोध किया तो आरोपी ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे उसकी दाहिने हाथ की उंगली टूट गई। आरोपी ने जान से मारने की धमकी भी दी।
पीड़ित ने मुख्यमंत्री पोर्टल और बीबीडी थाने में शिकायत दर्ज कराई है। इंस्पेक्टर बीबीडी राम सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच की जा रही है।
मानकनगर में युवती को दुकान से खींचा, अर्धनग्न कर पीटा: पुलिस शिकायत का शक बना कारण
लुलु मॉल के दो बैंक खाते सीज: 23 करोड़ टैक्स बकाया, Income Tax विभाग की बड़ी कार्रवाई
लखनऊ में सीजन की सबसे सर्द रात, पारा 7.1 डिग्री पर पहुंचा | Lucknow winter news
लखनऊ: धनंजय सिंह के करीबी विनय सिंह पर जमीन कब्जा और धमकी का केस, इंस्पेक्टर लाइन हाजिर
लखनऊ: चलते ऑटो से मोबाइल चोरी, खाते से 92 हजार पार, cyber crime की जांच शुरू
New Year Eve Lucknow Traffic Diversion: 14 रूटों पर ट्रैफिक डायवर्ट, जानें विकल्प
मायके गई महिला के घर में लाखों की चोरी, सोने के जेवर-नकदी पार, पारा पुलिस जांच में जुटी
मायके गई महिला के घर में लाखों की चोरी, पारा पुलिस ने दर्ज किया crime case
