कानपुर देहात में अचानक बदला मौसम, छाया घना कोहरा; बारिश का अलर्ट
By
Mar 10, 2026
कानपुर देहात में मंगलवार सुबह घना कोहरा छाने से जनजीवन प्रभावित हुआ। पिछले कई दिनों से जिले में तापमान लगातार बढ़ रहा था, जिससे मार्च में ही अप्रैल जैसी गर्मी महसूस हो रही थी। सोमवार को पारा सामान्य से करीब सात डिग्री ऊपर 34.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था।
मौसम के अचानक करवट लेने से लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिली है। घने कोहरे के कारण हाईवे और प्रमुख सड़कों पर दृश्यता कम हो गई, जिससे वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई। ठंडी हवा चलने से मौसम सुहावना हो गया है।
सीएसए के मौसम विभाग के तकनीकी अधिकारी अजय मिश्र के अनुसार, 14 मार्च से आसमान में बदली छाने के साथ तेज हवा चलने की संभावना है। इसके अलावा, 18 और 19 मार्च को जिले में बारिश होने का भी पूर्वानुमान है।
