आगरा में अचानक बदला मौसम, बूंदाबांदी से बढ़ी ठंडक, IMD ने जारी किया Agra Weather अलर्ट
आगरा में पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव समाप्त होने के बाद मंगलवार को मौसम में अचानक बड़ा बदलाव देखने को मिला। सुबह से ही ठंडी हवाओं का दौर जारी था, जिसके बाद शहर के कई हिस्सों में बूंदाबांदी शुरू हो गई। पहाड़ों पर हुई बर्फबारी के कारण चल रही बर्फीली हवाओं ने ठंडक को और बढ़ा दिया है।
मौसम विभाग के अनुसार, न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जो गिरकर छह डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया है। सुबह स्कूल जाने वाले बच्चों को अचानक बढ़ी ठंडक का सीधा असर महसूस हुआ। मौसम विज्ञान विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए गरज के साथ वर्षा और वज्रपात का पूर्वानुमान जताया है। इसके साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का भी अनुमान है।
पिछले तीन दिनों से चल रही तेज हवाओं के कारण शहर की वायु गुणवत्ता में भी सुधार देखने को मिला है। हालांकि, ठंडी हवाओं के कारण गलन बढ़ गई है और लोगों को दिन में भी गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ रहा है।
ताजमहल में तिरंगा फहराया, हिंदू महासभा ने ली जिम्मेदारी, जानें क्या है मामला
आगरा HR Manager हत्याकांड: सिरफिरे प्रेमी ने की हत्या, 72 घंटे बाद भी सिर की तलाश जारी
आगरा में बेमौसम बारिश: सरसों और आलू की फसल को नुकसान, किसानों की बढ़ी चिंता
आगरा में Smart Meter की कीमतों में भारी कटौती, अब 2800 रुपये में मिलेगा नया कनेक्शन
UGC नियमों के खिलाफ BJP नेता का अनोखा विरोध, PM मोदी को खून से लिखी चिट्ठी | Agra News
आगरा में पुलिस स्टेशन के पास किराना स्टोर से लाखों की चोरी, व्यापारियों में गुस्सा (Agra crime news)
गणतंत्र दिवस की रात थाने के बगल में चोरी, व्यापारियों ने उठाए पुलिस गश्त पर सवाल | Agra crime news
आगरा में बदला मौसम का मिजाज, बूंदाबांदी से बढ़ी ठंडक, IMD का अलर्ट जारी
