0

वोटर लिस्ट अपडेट: धुंधली तस्वीरें हटेंगी, नाम-पता की गड़बड़ी होगी ठीक, मुजफ्फरपुर में शुरू हुआ अभियान

By Dec 18, 2025

मुजफ्फरपुर में मतदाता सूची को अपडेट करने का अभियान शुरू हो गया है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनोद सिंह गुंजियाल ने राज्य के सभी जिला निर्वाचन पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि मतदाता सूची से धुंधली और मानवरहित तस्वीरों को हटाया जाए। इसके लिए जिला स्तर पर सत्यापन कार्य शुरू करने को कहा गया है।

उप निर्वाचन पदाधिकारी सत्यप्रिय कुमार ने सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों को सत्यापन कार्य शुरू करने को कहा है। 13 जनवरी तक इसे पूरा करने का लक्ष्य है। इस अभियान में वैसे मामलों को भी दुरुस्त किया जाएगा, जिसमें पिता के नाम की जगह पति का नाम हो या पति के नाम की जगह पिता का नाम हो।

इसके साथ ही डेमोग्राफिक सिमिलर इंट्री (DSE) को लेकर भी अभियान चलेगा। इसमें वैसे मतदाता जिनके नाम व पिता के नाम एक समान हों, उनका सत्यापन किया जाएगा। आयोग की ओर से विधानसभावार ईआरओ नेट से डीएसई को लेकर आंकड़ा उपलब्ध कराया गया है। सत्यापन के लिए तीन श्रेणियां निर्धारित की गई हैं: प्रथम विधानसभा अंतर्गत, दूसरी विधानसभा से बाहर व तीसरी राज्य के भीतर विधानसभा क्षेत्र में। सत्यापन के बाद बीएलओ एप के माध्यम से फार्म भरकर अपलोड करेंगे ताकि इसमें सुधार किया जा सके।

चुनाव आयोग की ओर से फार्म छह (नाम जोड़ना), सात (नाम हटाना) व आठ (नाम सुधार) के तहत प्राप्त लंबित आवेदनों का भी शीघ्र निष्पादन करने को कहा गया है। मुजफ्फरपुर में फार्म छह के 273, फार्म सात के 22 व फार्म आठ के 115 आवेदन लंबित हैं।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

सीतामढ़ी फाइनेंस लूट का मास्टरमाइंड मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार, STF को मिली बड़ी सफलता

बिहार एसटीएफ की विशेष टीम ने सीतामढ़ी के रुन्नीसैदपुर थाना क्षेत्र में हुई फाइनेंस कंपनी लूट मामले के मुख्य आरोपी राहुल कुमार उर्फ राहुल सिंह को मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी एसटीएफ...
By Dec 18, 2025

मुजफ्फरपुर की हवा हुई जहरीली, AQI 307 के पार; सांस लेना भी हुआ मुश्किल

मुजफ्फरपुर शहर में ठंड बढ़ने के साथ प्रदूषण का स्तर भी बढ़ गया है। बुधवार को शहर की हवा खतरनाक स्तर पर पहुंच गई, वायु गुणवत्ता खतरनाक श्रेणी में दर्ज की गई। शहर का एक्यूआइ...
By Dec 18, 2025

साझा करें