विनेश फोगाट ने लिया संन्यास वापस, 2028 ओलिंपिक में वापसी की घोषणा; पेरिस में हुई थी डिसक्वालिफाई
भारतीय पहलवान विनेश फोगाट ने संन्यास वापस लेकर कुश्ती में लौटने का फैसला लिया है। वह 2028 में लॉस एंजिलिस ओलिंपिक में हिस्सा लेना चाहती हैं। विनेश ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर इसकी जानकारी दी।
विनेश 2024 के पेरिस ओलिंपिक में फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय रेसलर बनी थीं। हालांकि, फाइनल से पहले उनका 100 ग्राम वजन ज्यादा निकला, जिससे वे डिसक्वालिफाई हो गईं। इसके बाद उन्होंने रेसलिंग को अलविदा कह दिया था। विनेश अभी हरियाणा के जुलाना से कांग्रेस विधायक हैं।
विनेश ने अपनी पोस्ट में लिखा, ‘लोग पूछते रहे कि क्या पेरिस अंत था। बहुत समय तक, मेरे पास इसका जवाब नहीं था। मुझे मैट से, प्रेशर से, उम्मीदों से, यहां तक कि अपने सपनों से भी दूर जाने की जरूरत थी। सालों में पहली बार, मैंने खुद को सांस लेने दिया। मैंने अपने सफर के बोझ को समझने के लिए समय लिया- उतार-चढ़ाव, दिल टूटना, त्याग, मेरे वो रूप जिन्हें दुनिया ने कभी नहीं देखा। और कहीं उस सोच में, मुझे सच मिला, मुझे अब भी यह खेल पसंद है। मैं अब भी मुकाबला करना चाहती हूं।’
उन्होंने आगे लिखा- ‘उस खामोशी में मुझे कुछ ऐसा मिला जिसे मैं भूल गई थी ‘आग कभी खत्म नहीं होती’। यह सिर्फ थकान और शोर के नीचे दब गया था। डिसिप्लिन, रूटीन, लड़ाई… यह सब मेरे सिस्टम में है। मैं कितना भी दूर चली जाऊं, मेरा एक हिस्सा मैट पर बना रहा। तो मैं यहां हूं, LA28 की ओर एक ऐसे दिल के साथ वापस कदम बढ़ा रही हूं जो निडर है और एक ऐसी भावना जो झुकने से मना करती है। और इस बार मैं अकेली नहीं चल रही हूं, मेरा बेटा मेरी टीम, मेरी सबसे बड़ी प्रेरणा, LA ओलिंपिक के इस रास्ते पर मेरे छोटे चीयरलीडर के साथ शामिल हो रहा है।’
पेरिस ओलिंपिक के विवाद के बाद लिया था संन्यास
2024 पेरिस ओलिंपिक में कुश्ती में विनेश फोगाट इतिहास रचने के बेहद करीब थीं। वह ओलिंपिक फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बनी थीं। उनके फॉर्म को देखकर गोल्ड जीतने के कयास लगाए जा रहे थे, लेकिन फाइनल से कुछ घंटे पहले उनका वजन 100 ग्राम ज्यादा पाया गया। इसके चलते उन्हें मुकाबले से बाहर कर दिया गया। डिसक्वालिफाई होने के 17 घंटे बाद विनेश ने कुश्ती से संन्यास का ऐलान कर दिया था।
बक्सर नगर परिषद में बड़ा बदलाव, MLA ने दिए निर्देश: पार्षद की सहमति के बिना नहीं मिलेगा विकास कार्यों का पैसा
12 साल बाद हो रहा UP BJP अध्यक्ष का चुनाव, 45 साल के इतिहास में कभी नहीं पड़ी वोटिंग की नौबत
मोदी सरकार का बड़ा फैसला: ‘कोलसेतु’ को मंजूरी, अब कोयला निर्यात करना होगा आसान
3.26 लाख बच्चों को पोलियो से बचाने की तैयारी, 14 दिसंबर से शुरू होगा महाअभियान
पल्स पोलियो अभियान: 3.26 लाख बच्चों को मिलेगी खुराक, स्वास्थ्य विभाग ने कसी कमर
सड़क सुरक्षा के लिए पुलिस सख्त: 217 वाहनों पर जुर्माना, 3 सीज, लाखों का चालान
नियम तोड़ने पर पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, 217 वाहनों के चालान काटे, 3 सीज
IndiGo पर सरकार का शिकंजा: 58 करोड़ का नोटिस, DGCA की कार्रवाई और उड़ानें रद्द होने का सिलसिला जारी
