0

अनंत सिंह का IGIMS में सिगरेट पीते वीडियो वायरल, VIP कल्चर पर उठा सवाल

By Jan 20, 2026

मोकामा के विधायक अनंत सिंह एक बार फिर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वजह उनका कोई बयान या राजनीतिक गतिविधि नहीं, बल्कि पटना के IGIMS अस्पताल में सिगरेट पीते हुए वायरल हुआ उनका वीडियो है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है, जिससे राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई है। विपक्ष ने इसे ‘वीआईपी ट्रीटमेंट’ और कानून की खुलेआम अनदेखी करार दिया है।

वायरल वीडियो में अनंत सिंह अस्पताल परिसर में सिगरेट पीते और धुआं उड़ाते हुए लिफ्ट की ओर बढ़ते दिख रहे हैं। खास बात यह है कि बैकग्राउंड में फिल्म ‘खलनायक’ का गाना ‘नायक नहीं, खलनायक हूं मैं’ बज रहा है, जिसने वीडियो को और अधिक चर्चा में ला दिया है।

जानकारी के अनुसार, अनंत सिंह दुलारचंद यादव हत्याकांड के आरोप में बेउर जेल में बंद हैं और जमानत न मिलने के कारण विधायक पद की शपथ भी नहीं ले सके हैं। स्वास्थ्य कारणों से उन्हें नियमित जांच के लिए IGIMS लाया गया था।

आईजीआईएमएस के अधीक्षक डॉ. मनीष मंडल ने बताया कि उन्हें वीडियो की जानकारी सोशल मीडिया से मिली है और अनंत सिंह अस्पताल में भर्ती नहीं थे, बल्कि ओपीडी परामर्श के लिए आए थे। उन्होंने कहा कि यह वीडियो उसी दिन का हो सकता है जब वे ओपीडी में आए थे।

कोटपा एक्ट 2003 के तहत सार्वजनिक स्थानों, विशेष रूप से अस्पतालों में धूम्रपान करना अपराध है। एक कैदी और जनप्रतिनिधि का अस्पताल परिसर में सिगरेट पीते नजर आना कई सवाल खड़े कर रहा है कि क्या कानून सबके लिए बराबर है या रसूख वालों के लिए नियम अलग हैं?

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने इस वीडियो को लेकर सत्ताधारी दल पर हमला बोला है। राजद प्रवक्ता प्रियंका भारती ने वीडियो साझा करते हुए लिखा— ‘नायक नहीं खलनायक है तू… सुशासन को धुएं में उड़ाता हुआ अनंत सिंह।’ उन्होंने आरोप लगाया कि नीतीश कुमार के शासन में जेल में बंद विधायक को भी वीआईपी ट्रीटमेंट मिल रहा है।

अनंत सिंह का यह वीडियो एक बार फिर बिहार की राजनीति में कानून, व्यवस्था और वीआईपी कल्चर की बहस को तेज कर गया है। अब देखना यह है कि प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

पटना स्कूल टाइमिंग: ठंड में राहत के संकेत, डीएम का आदेश, सुबह 9 बजे से पहले नहीं चलेंगी कक्षाएं

पटना में मौसम के मिजाज में आए बदलाव के साथ ही ठंड में कमी आने के संकेत मिल रहे हैं। हालांकि, सुबह और शाम की ठंडक को देखते हुए जिलाध‍िकारी डॉ. त्‍यागराजन एसएम ने जिले...
By Jan 20, 2026

मुंगेर में भूमि विवाद: चाकूबाजी में दो सगे भाइयों की मौत, इलाके में सनसनी

बिहार के मुंगेर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां भूमि विवाद ने दो सगे भाइयों की जान ले ली। टेटिया बंबर थाना क्षेत्र के खपरा गांव में संपत्ति को...
By Jan 20, 2026

बिहार में Yellow Alert: सर्द पछुआ हवाओं से बढ़ी ठिठुरन, 19 शहरों में घने कोहरे का खतरा

बिहार में पछुआ हवाओं के कारण मौसम शुष्क बना हुआ है, जिससे सुबह-शाम कनकनी महसूस हो रही है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने राज्य के 19 शहरों में घने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी...
By Jan 20, 2026

अररिया में सरस्वती पूजा के लिए लाइसेंस अनिवार्य, बड़े पंडालों में लगेगा CCTV

सरस्वती पूजा के दौरान विधि व्यवस्था और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अररिया जिले के फारबिसगंज अनुमंडल में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) रंजीत कुमार रंजन और अनुमंडल पुलिस...
By Jan 20, 2026

मुजफ्फरपुर में अफसर-जनता संवाद की शुरुआत: कहीं पीड़ा का समाधान, कहीं खाली कुर्सियों ने किया निराश

राज्य सरकार की 'सबका सम्मान, जीवन आसान' पहल के तहत मुजफ्फरपुर में सोमवार को अधिकारियों ने जनता की शिकायतें सुनने की शुरुआत की। इस पहल का उद्देश्य सप्ताह में दो दिन, सोमवार और शुक्रवार को...
By Jan 20, 2026

पटना के न्यू गार्डिनर अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट की कमी, अल्ट्रासाउंड सेवा ठप

पटना के न्यू गार्डिनर रोड अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट की कमी के चलते अल्ट्रासाउंड जांच की सुविधा पूरी तरह ठप पड़ी है। इस वजह से मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्हें...
By Jan 20, 2026

भागलपुर: शिक्षक की हत्या की साजिश का खुलासा, 50 हजार की सुपारी और लोडेड कट्टा बरामद

भागलपुर पुलिस ने पीरपैंती में एक शिक्षक की हत्या की साजिश को समय रहते विफल कर दिया है। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके पास से हत्या में इस्तेमाल होने...
By Jan 20, 2026

बिहार इंटरमीडिएट परीक्षा 2026: सिमुलतला विद्यालय के 65 छात्र दोहराएंगे इतिहास, टॉपर्स फैक्ट्री से नई उम्मीदें

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2026 का शंखनाद 02 फरवरी से होने जा रहा है। अपनी अकादमिक उत्कृष्टता के लिए 'टॉपर्स फैक्ट्री' के नाम से मशहूर सिमुलतला आवासीय विद्यालय के छात्र-छात्राएं...
By Jan 20, 2026

साझा करें