वेनेजुएला संकट: अमेरिका ने राष्ट्रपति मादुरो को किया गिरफ्तार, न्यूयॉर्क मेयर ने बताया ‘Act of War’
अमेरिका और वेनेजुएला के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया है। अमेरिकी सैनिकों ने 2 जनवरी की रात वेनेजुएला पर हमला कर राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी सीलिया फ्लोरेस को अगवा कर लिया। उन्हें न्यूयॉर्क लाया गया है, जहां उन पर हथियार और ड्रग्स से जुड़े मामलों में मुकदमा चलाया जाएगा। इस कार्रवाई से वेनेजुएला में राजनीतिक संकट गहरा गया है। वेनेजुएनेजुएला के सुप्रीम कोर्ट ने उपराष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिग्ज को अंतरिम राष्ट्रपति नियुक्त किया है।
अमेरिका के भीतर ही इस सैन्य कार्रवाई को लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। न्यूयॉर्क सिटी के मेयर जोहरान ममदानी ने इसे ‘एक्ट ऑफ वॉर’ करार दिया है। उन्होंने कहा कि यह कदम अंतरराष्ट्रीय और अमेरिकी कानून दोनों का उल्लंघन है। भारतीय मूल के डेमोक्रेटिक सांसद रो खन्ना ने भी ट्रम्प प्रशासन के इस कदम की आलोचना की है। उन्होंने कहा कि अगर इसी तरह पुतिन भी जेलेंस्की को गिरफ्तार कर लें तो क्या होगा। यह दुनिया के लिए एक खतरनाक मिसाल कायम कर सकता है।
वहीं, अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने इस कार्रवाई को सही ठहराया है। उन्होंने कहा कि यह इराक युद्ध से बिल्कुल अलग है, जहां अमेरिका ने दशकों तक समय और पैसा खर्च किया लेकिन कुछ हासिल नहीं हुआ। हेगसेथ के मुताबिक, वेनेजुएला पर एक्शन से अमेरिका को उसके संसाधनों तक पहुंच मिलेगी, वह भी बिना अमेरिकी सैनिकों का खून बहाए। पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जॉन बोल्टन ने भी पुष्टि की कि ट्रम्प के पहले कार्यकाल में भी मादुरो को हटाने की योजना थी, लेकिन तब ट्रम्प का ध्यान इस पर केंद्रित नहीं रह पाया था।
वेनेवेनेजुएला में इस कार्रवाई के बाद इंटरनेट सेवा भी बाधित हुई है। इंटरनेट मॉनिटरिंग संस्था नेटब्लॉक्स के अनुसार, राजधानी कराकास के कुछ इलाकों में इंटरनेट सेवा बाधित हुई, जिसका कारण सैन्य कार्रवाई के दौरान बिजली कटौती हो सकती है। नाटो के पूर्व चीफ वेस्ली क्लार्क ने चेतावनी दी है कि वेनेजुएला में बढ़ती दुश्मनी अमेरिका के लिए खतरा पैदा कर सकती है, खासकर यदि वह सेना के जरिए तेल हासिल करने की कोशिश करता है।
वेनेजुएला के पूर्व राष्ट्रपति निकोलस मादुरो न्यूयॉर्क जेल में, आज संघीय अदालत में पेशी संभव; ‘Venezuela news’ पर दुनिया की नजर
वेनेजुएला के राष्ट्रपति मादुरो की गिरफ्तारी पर NYT रिपोर्टर ने ट्रंप को किया फोन, जानें क्या हुआ
वेनेजुएला के राष्ट्रपति मादुरो को US सेना ने किया अगवा, ‘Venezuela crisis’ पर दुनिया में हंगामा
वेनेजुएला संकट: राष्ट्रपति मादुरो की गिरफ्तारी के बाद उपराष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिग्ज संभालेंगी कमान
वेनेजुएला संकट: अमेरिका क्यों कर रहा है मादुरो सरकार पर हमला? ड्रग्स, तेल या वामपंथी शासन
US Venezuela conflict: भारतीय विशेषज्ञों ने अमेरिकी कार्रवाई को बताया ‘खतरनाक’, कहा- ट्रंप ने तोड़ी संप्रभुता की परंपराएं
