व्यापारी पर हमला: बदमाशों ने लूटे पैसे और चेन, गंभीर घायल
थाना हाइवे क्षेत्र में मंडी चौराहा के समीप दुकान चलाने वाले एक व्यापारी पर बाइक सवार बदमाशों ने उस समय हमला कर दिया जब वह रविवार देर शाम घर लौट रहे थे। घटना नरसी विहार कॉलोनी के पास एक अंग्रेजी शराब ठेके के समीप हुई।
नमकीन व्यापारी कालीचरन बिंदल तकादे के सिलसिले में नरसी विहार की ओर गए थे। रात करीब साढ़े नौ बजे जब वह अपनी दुकान मंडी समिति की ओर बाइक से लौट रहे थे, तभी रास्ते में खड़े तीन-चार बाइक सवार युवकों ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि युवकों ने उनसे शराब खरीदकर लाने को कहा।
जब व्यापारी ने इसका विरोध किया तो बाइक सवार युवकों ने उससे मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान उन्होंने व्यापारी को गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ित के शोर मचाने पर आसपास के लोग इकट्ठा होने लगे, जिसे देख हमलावर मौके से फरार हो गए। लोगों ने भागते हुए हमलावरों की बाइक की तस्वीरें भी लीं।
लहुलुहान व्यापारी कालीचरन को राहगीरों और स्थानीय लोगों की मदद से उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों के अनुसार, व्यापारी के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। पीड़ित का यह भी आरोप है कि हमलावरों ने उसकी जेब से दस हजार रुपये नकद और सोने की चेन भी लूट ली।
घटना की सूचना मिलते ही इलाका पुलिस मौके पर पहुंची और घटना का मुआयना किया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालकर हमलावरों की पहचान और तलाश शुरू कर दी है। थाना प्रभारी निरीक्षक हाइवे ने बताया कि प्रथमदृष्टया यह मामला मारपीट और लूट का प्रतीत हो रहा है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया है।
पराली दहन में मथुरा की रैंकिंग सुधरी, प्रदेश में छठे स्थान पर
मोबाइल चोरी की रिपोर्ट दर्ज न करने पर युवक ने पुलिस पर लगाया अभद्रता का आरोप
बाइक सवारों ने रोडवेज बस का किया पीछा, ड्राइवर की सूझबूझ से बची सवारियों की जान
यमुना में मिले दो मासूमों के शव, मांट मूला गांव में मातम
मथुरा में जानलेवा हमला: थार से कुचलने की कोशिश, फिर डंडों से पीटा
