वास्तु टिप्स: सोने की सही दिशा क्या है? जान लें ये नियम, वरना हो सकता है नुकसान
सनातन धर्म में वास्तु शास्त्र का विशेष महत्व है। इसमें सोने से जुड़े नियम के बारे में विस्तार से बताया गया है। ऐसा माना जाता है कि वास्तु से जुड़े नियम का पालन करने से व्यक्ति के जीवन में सुख-शांति बनी रहती है और सुकून की नींद आती है। सही दिशा में सिर करके सोने से नींद न आने की परेशानी से छुटकारा मिल सकता है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, सोते समय दक्षिण या फिर पूर्व दिशा में सिर करके सोना उत्तम माना जाता है। क्योंकि इस दिशा में सोने से मन में शांति बनी रहती है। तनाव की समस्या से छुटकारा मिलता है और थकान दूर होती है। दक्षिण दिशा को यम की दिशा माना जाता है, लेकिन सोते समय दक्षिण की ओर सिर करके सोने से आयु में वृद्धि होती है और स्वास्थ्य अच्छा रहता है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, पश्चिम दिशा की ओर सिर करके सोना उत्तम नहीं माना गया है। इससे व्यक्ति को जीवन में कई तरह की समस्याओं का सामना पड़ सकता है। उत्तर दिशा में भी सिर करके सोने से बचना चाहिए। उत्तर दिशा में सिर करके सोने से नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और व्यक्ति को मानसिक तनाव हो सकता है।
रोजाना सोने से पहले अपने इष्ट देव का ध्यान करना चाहिए। इस दौरान किसी के बारे में गलत न सोचें। साथ ही हाथ-पैर धोकर ही सोना चाहिए और सुबह की शुरुआत देवी-देवताओं के ध्यान से करनी चाहिए।
IndiGo चेयरमैन ने मांगी माफी, कहा- ‘जानबूझकर नहीं किया यात्रियों को परेशान, ये थी असली वजह’
यूपी में आवारा पशुओं पर लगेगी लगाम! केशव प्रसाद मौर्य ने गोशालाओं में CCTV लगाने के दिए निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर पलटवार, ‘राम भक्त’ होने का दिया चैलेंज; अयोध्या मंदिर पर कही ये बात
सगाई समारोह में तमंचा लहराकर दी जान से मारने की धमकी, एक आरोपी गिरफ्तार
अखिलेश यादव ने राम मंदिर पर BJP को घेरा, ‘राम भक्त होने का दिया ये चैलेंज
‘एसआईआर के एग्जाम’ में हापुड़ अव्वल! 99.92% आवेदन हो चुके हैं जमा; फॉर्म भरने का काम अंतिम चरण में
शादी की खुशियां मातम में बदलीं: अज्ञात हमलावरों ने मचाया उत्पात, मेहमानों को लहूलुहान कर फेंका खाना
सीएम योगी आज आजमगढ़ और जौनपुर में, जानिए पूरा कार्यक्रम और एजेंडा
