पति के धोखे के बीच Vada Pav Girl चंद्रिका दीक्षित ने कर ली दूसरी शादी? मिस्ट्री मैन के साथ तस्वीरें वायरल
बिग बॉस ओटीटी 3 की कंटेस्टेंट चंद्रिका दीक्षित, जिन्हें ‘Vada Pav Girl’ के नाम से जाना जाता है, इन दिनों अपने निजी जीवन को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें वह दुल्हन के लिबास में एक ‘मिस्ट्री मैन’ के साथ नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों के साथ उन्होंने ‘Finally’ लिखकर लाल दिल वाले इमोजी भी लगाए हैं।
ये तस्वीरें तब सामने आईं जब चंद्रिका ने कुछ समय पहले ही अपने पति युगम गेरा पर बेवफाई का गंभीर आरोप लगाया था। उन्होंने एक भावुक वीडियो साझा करते हुए दावा किया था कि उन्हें दो महीने पहले पता चला कि उनके पति का किसी और महिला के साथ अफेयर चल रहा है। चंद्रिका ने कहा था कि वह घर, बच्चों और बिजनेस की जिम्मेदारी संभालती रहीं, जबकि उनके पति उन्हें धोखा दे रहे थे।
पति पर आरोप लगाने के बाद चंद्रिका ने सोशल मीडिया पर ‘मिस्ट्री मैन’ के साथ रोमांटिक तस्वीरें और वीडियो पोस्ट करना शुरू कर दिया था। इस मिस्ट्री मैन का इंस्टाग्राम अकाउंट भी @kon_mysteryman के नाम से है, जिससे लोगों की उत्सुकता और बढ़ गई। एक रील में चंद्रिका ने उनसे पूछा कि क्या मीडिया उन्हें ‘मिस्ट्री मैन’ कह रहा है, जिस पर उन्होंने 8 फरवरी 2026 को सब कुछ साफ करने का जवाब दिया था। हालांकि, उस तारीख के बाद भी कोई स्पष्टीकरण नहीं आया।
सोशल मीडिया यूजर्स का मानना है कि चंद्रिका की ये ‘शादी वाली’ तस्वीरें वास्तविक शादी की नहीं हैं, बल्कि यह एक पीआर स्टंट, फोटोशूट या म्यूजिक वीडियो का हिस्सा हो सकता है। लोगों ने यह भी नोट किया कि तस्वीरों में चंद्रिका ने न तो सिंदूर लगाया है और न ही मंगलसूत्र पहना है। इसके अलावा, चंद्रिका और युगम के बीच कानूनी तलाक की कोई पुष्टि नहीं हुई है। ऐसे में कानूनी तौर पर वह दूसरी शादी नहीं कर सकती हैं।
FCI कर्मचारियों का ‘ब्लैक फोर्टनाइट’ आंदोलन, 23 फरवरी तक देशभर में प्रदर्शन
Lucknow accident: तेज रफ्तार पिकअप ने किशोर को रौंदा, परिजनों ने शव रखकर किया प्रदर्शन
Agra news: आगरा में IMA की ‘ज्ञान की पाठशाला’, छात्रों और आम लोगों को मिलेगी मुफ्त स्वास्थ्य सलाह
आगरा में धर्म परिवर्तन की अफवाह पर हंगामा, सत्संग रोककर पुलिस ने संभाला मोर्चा
लखनऊ में ‘सेफर इंटरनेट डे’ पर कार्यशाला, अधिकारियों ने ली साइबर सुरक्षा की शपथ | Lucknow news
होली पर घर जाने वालों के लिए Indian Railways का तोहफा, चलेंगी कई स्पेशल ट्रेनें
Ranveer Singh gets threat: अभिनेता रणवीर सिंह को WhatsApp पर धमकी, मुंबई पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा
शहर में लगातार चोरी की वारदातों से दहशत, पुलिस की ढिलाई पर Traders angry
