UPSSSC PET Result 2025: 19 लाख अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म! इस दिन जारी होगा यूपी पीईटी का रिजल्ट, 3 साल तक वैध रहेगा स्कोरकार्ड
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) 2025 का आयोजन 6 और 7 सितंबर को किया था। इस परीक्षा में 19 लाख 41 हजार 993 अभ्यर्थियों ने भाग लिया था, जिन्हें अब बेसब्री से नतीजों का इंतजार है। आयोग जल्द ही अपनी आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर रिजल्ट जारी कर सकता है।
इस बार UPSSSC ने PET स्कोरकार्ड की वैधता को लेकर एक महत्वपूर्ण बदलाव किया है। अब यह स्कोरकार्ड 3 वर्षों तक मान्य रहेगा, जबकि पहले इसकी वैधता केवल 1 वर्ष थी। यह बदलाव उन अभ्यर्थियों के लिए बड़ी राहत है जो ग्रुप ‘सी’ के अंतर्गत आने वाले विभिन्न पदों जैसे लेखपाल, ग्राम विकास अधिकारी, जूनियर असिस्टेंट और फॉरेस्ट गार्ड की भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं।
रिजल्ट जारी होने के बाद, उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने लॉग इन क्रेडेंशियल (पंजीकरण संख्या और जन्मतिथि) का उपयोग करके अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। आयोग ने स्पष्ट किया है कि किसी भी अभ्यर्थी को व्यक्तिगत रूप से रिजल्ट की जानकारी नहीं भेजा जाएगा। इस परीक्षा के लिए कुल 25 लाख 31 हजार 996 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन किया था, जिसमें से 19 लाख 41 हजार 993 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए थे।
प्रयागराज: तेज रफ्तार बाइक ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर मौत; आरोपी फरार
संभल जामा मस्जिद-हरिहर मंदिर विवाद: सुप्रीम कोर्ट में मामला होने के चलते टली सुनवाई, अब इस तारीख को होगी अगली पेशी
हमीपुर में पुलिस टीम पर हमला, सिपाही को बंधक बनाकर पीटा; 19 नामजद समेत कई अज्ञात पर केस दर्ज
वाराणसी में IPS पर भारी ‘जुगाड़ू’ दारोगा, खाकी के अंदर चल रहा ‘बिरादरीवाद’ का खेल
कफ सीरप तस्करी के मास्टरमाइंड का पिता गिरफ्तार, विदेश भागने की फिराक में था भोला जायसवाल
लखनऊ की बेकरी में भीषण आग, LPG सिलेंडर फटने से मची अफरा अफरा-तफरी
PM Kusum Yojana: किसानों को 60% अनुदान, सोलर पंप के लिए आवेदन की आखिरी तारीख नजदीक; ऐसे करें बुकिंग
PWD रोड पर ‘अतिक्रमण’ का कब्जा, हाईवे पर भयंकर जाम, पुलिस बनी मूकदर्शक!
