0

यूपी: SIR ड्यूटी के दबाव ने ली शिक्षक की जान? परिवार ने अधिकारियों पर लगाए गंभीर आरोप, जांच की मांग

By Dec 10, 2025

मोदीनगर के डॉ. केएन मोदी साइंस एंड कॉमर्स कॉलेज के शिक्षक लाल मोहन सिंह की SIR ड्यूटी के दौरान मौत हो गई। वे साहिबाबाद में बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) के रूप में तैनात थे। शुक्रवार रात को अचानक सीने में दर्द उठने के बाद उनकी मौत हो गई। उनके परिवार और साथी शिक्षकों ने इस मौत के लिए उच्चाधिकारियों के दबाव को जिम्मेदार ठहराया है।

शिक्षकों ने आरोप लगाया कि लाल मोहन सिंह पर एसआईआर कार्य को लेकर लगातार दबाव बनाया जा रहा था। मोदीनगर के निवासी होने के बावजूद उनकी ड्यूटी साहिबाबाद में लगाई गई थी, जिससे वे मानसिक रूप से परेशान थे। कुछ दिन पहले उनकी तबीयत भी खराब हो गई थी, लेकिन दबाव के चलते उन्हें काम जारी रखना पड़ा।

शनिवार सुबह जब यह खबर फैली, तो कॉलेज के शिक्षकों ने विरोध प्रदर्शन किया और अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने मांग की कि इस मामले की गहन जांच की जाए और दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई हो। शिक्षकों ने कहा कि यह घटना सरकारी कर्मचारियों पर बढ़ते कार्यभार और दबाव का परिणाम है।

हालांकि, एसडीएम मोदीनगर अजित कुमार सिंह ने आरोपों को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि बीएलओ पर किसी तरह का कोई दबाव नहीं था और कार्य नियमानुसार चल रहा था। एसडीएम ने मृतक के अंतिम संस्कार में शामिल होकर परिवार को सांत्वना दी, लेकिन शिक्षकों का गुस्सा शांत नहीं हुआ।

About

Journalist covering latest updates.

साझा करें