0

यूपी: मां के बगल में सो रहे डेढ़ साल के बच्चे को उठा ले गया तेंदुआ, सुबह मिला शव; गांव में कोहराम

By Dec 9, 2025

बलरामपुर के नेवलगंज में एक दुखद घटना हुई है, जहां एक तेंदुआ रात में मां के बगल सो रहे डेढ़ साल के बच्चे को उठाकर ले गया। सुबह बच्चे का शव बरामद हुआ, जिससे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। वन विभाग जांच कर रहा है। इसी बीच, गौरा चौराहा में तेंदुए ने नीलगाय का शिकार किया, जिससे ग्रामीणों में दहशत है।

मृतक बच्चे की मां इंदिरावती बरहवा गांव के मजरे गुरदासपुरवा की रहने वाली है। वह अपने नंदोई भगवत राम के यहां लड़की के गौना में शामिल होने आई थी। रात में घटी इस घटना से मां का रो-रोकर हाल बेहाल है और ग्रामीणों में दहशत है। इंदिरावती ने बताया कि वह शनिवार की रात अपने बेटे रोहित के साथ घर में लेटी थी। अचानक तेंदुआ घर में घुस आया और पास में सो रहे रोहित को उठाकर भागने लगा। घर की महिलाओं ने पीछा किया, तब तक तेंदुआ बच्चे को लेकर गायब हो गया।

ग्रामीणों ने इसकी सूचना यूपी डायल 112 को दी। पुलिस टीम व ग्रामीणों ने काफी खोजबीन की। रात भर तलाश के बाद भी कुछ पता नहीं चला। रविवार सुबह गांव के पश्चिम करीब डेढ़ सौ मीटर दूर बच्चे का शव मिला। शव मिलते ही गांव में कोहराम मच गया। जिस घर में मंगलगीत गाए जा रहे थे, वहां चीख-पुकार मच गई। रेंजर शत्रोहन लाल ने बताया कि बच्चे को जंगली हिंसक जानवर ने मारा है, परंतु किस जानवर ने मारा है, इसकी जांच की जा रही है। हरैया थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह ने बताया कि विधिक कार्रवाई की जा रही है।

गौरा चौराहा में भी तेंदुए के हमले से ग्रामीणों में दहशत फैल गई है। तुलसीपुर यूनिट के गौरा चौराहा अंतर्गत ग्राम त्रिलोकपुर गांव में रविवार सुबह तेंदुआ ने नीलगाय को ग्रामीणों के सामने दौड़ाकर शिकार बनाया। ग्रामीणों के शोर मचाने पर तेंदुआ नीलगाय को छोड़कर हट गया, लेकिन कुछ ही देर में पुन: आकर नीलगाय को झाड़ियों में घसीट ले गया।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

बलरामपुर बस हादसा: ‘बस बच गए, कैसे बचे नहीं जानते’, यात्रियों ने सुनाई खौफनाक दास्तां दास्तां

रात के दो बज रहे थे, जब बलरामपुर में फुलवरिया बाईपास पर एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। तेज आवाज के साथ बस सड़क किनारे जा रुकी और तुरंत ही आग लग गई। यात्रियों ने बताया...
By Dec 9, 2025

बलरामपुर बस हादसे में भीषण आग, 6 दमकल गाड़ियों ने फोम स्प्रे से पाया काबू; 45 से ज्यादा यात्री थे सवार

बलरामपुर में बस और कंटेनर ट्रक की टक्कर के बाद लगी आग को बुझाने के लिए छह दमकल गाड़ियों को लगाया गया। अग्निशमन दल ने आग बुझाने के लिए फोम का इस्तेमाल किया। प्रभारी अग्निशमन...
By Dec 9, 2025

साझा करें