UP crime news: बिजनौर में युवक की गला घोंटकर हत्या, दिल्ली-पौड़ी हाईवे पर मिला शव
बिजनौर जिले में दिल्ली-पौड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग पर कस्बा जलालाबाद के पास एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि युवक की गला घोंटकर हत्या की गई है और शव को दुर्घटना दर्शाने के लिए हाईवे पर फेंक दिया गया था।
मृतक की पहचान किरतपुर के मुहल्ला अहमद खैल निवासी 22 वर्षीय समीर के रूप में हुई है। स्वजन ने पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचकर आरोप लगाया कि समीर की हत्या की गई है। उसके गले पर चोट के निशान मिले हैं, जिससे गला घोंटने की पुष्टि होती है। स्वजन ने बताया कि समीर शनिवार को घर पर अकेला था, जबकि परिवार के अन्य सदस्य एक सगाई समारोह में गए थे।
पुलिस के अनुसार, हत्या के बाद शव को हाईवे पर फेंकने की आशंका है। सीओ नितेश प्रताप सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और मृतक समीर की कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) की जांच कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह शनिवार शाम को किसके साथ था और क्यों घर से निकला था।
आगरा: पूर्व GST कमिश्नर का बेटा जेल में, नामचीन ज्वेलर्स से 19 लाख की ठगी का आरोप; पुलिस पर उठाए सवाल
जेवर एयरपोर्ट विस्थापितों की टाउनशिप बदहाल, कूड़े के ढेर से परेशान लोग | Jewar Airport
आगरा पुलिस स्टेशन में युवक को थर्ड डिग्री टॉर्चर, टूटे पैर: जांच जारी
कोहरे में फोरलेन निर्माण: कासगंज में NHAI के काम से बढ़ीं दुर्घटनाओं की आशंका, road safety पर सवाल
UP मतदाता सूची में सुधार का मौका: 26 दिसंबर तक कराएं ठीक, डाटा होगा लॉक
सोरों: DM ने वराह वन संरक्षण को दिखाई रुचि, संवारने की योजना | varah van conservation
खाद न मिलने से गुस्साए किसानों का प्रदर्शन, जांच के आदेश
गोरखपुर की साड़ियों ने सूरत को दी टक्कर, ‘वोकल फॉर लोकल’ से महिलाओं को मिला रोजगार
