Unnao News: आवारा कुत्तों के हमले से किसान घायल, अस्पताल में कराया गया इलाज
By
Feb 9, 2026
उन्नाव जिले के रहीमाबाद क्षेत्र में आवारा कुत्तों के बढ़ते हमलों से स्थानीय लोग परेशान हैं। शनिवार को कटरा गांव निवासी कल्लू (40) घरेलू सामान खरीदने के लिए रहीमाबाद चौराहे पर आए थे। औरास रोड पर पुल के पास अचानक एक आवारा कुत्ते ने उन पर हमला कर दिया। कुत्ते से बचने के प्रयास में कल्लू सड़क पर गिर पड़े, लेकिन कुत्ते ने उन्हें दौड़ाकर पैर में काट लिया।
कल्लू की चीख सुनकर आसपास के दुकानदारों ने तुरंत हस्तक्षेप किया और कुत्ते को भगाया। इसके बाद घायल किसान को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज किया गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि यह क्षेत्र में आवारा कुत्तों के हमले की पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी कई राहगीर इन कुत्तों का शिकार बन चुके हैं, जिससे लोगों का निकलना मुश्किल हो गया है।
