उन्नाव: पंखे से लटका पिता, 3 साल का बेटा पैर पकड़कर रोता रहा; पत्नी की बेवफाई बनी वजह बनी मौत का कारण
उन्नाव के रामपुर खरही गांव में एक हृदय विदारक घटना सामने आई है। 35 वर्षीय संजू राजपूत ने अपने घर के कमरे में पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। संजू की मौत का कारण उसकी पत्नी की बेवफाई बताई जा रही है। संजू की शादी पांच साल पहले हुई थी, लेकिन पति-पत्नी के बीच अनबन के चलते पत्नी मायके चली गई थी।
कुछ दिन पहले संजू अपनी पत्नी को वापस लाने ससुराल गया था, जहां उसे पता चला कि उसकी पत्नी किसी और के साथ चली गई है। इस घटना से संजू बहुत उदास रहने लगा। सोमवार सुबह जब संजू का 3 साल का बेटा कमरे में रो रहा था, तो परिवार के सदस्यों ने आवाज सुनी।
दरवाजा अंदर से बंद होने के कारण उन्होंने खिड़की से झाँका। अंदर का दृश्य देखकर वे स्तब्ध रह गए। संजू का शव पंखे से लटका हुआ था और उसका मासूम बेटा अपने पिता के पैर पकड़कर जोर-जोर से रो रहा था। परिवार वालों ने तुरंत दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा।
संजू की मां और भाई इस घटना से बेहाल हैं। परिवार का कहना है कि पत्नी की बेवफाई के कारण ही संजू ने इतना बड़ा कदम उठाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि उन्हें अभी तक आरोपों के संबंध में कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है।
