ठंडी सड़क पर करंट से झुलसे दो मजदूर, एक रेफर: city accident news
शहर कोतवाली क्षेत्र में ठंडी सड़क पर एक निर्माणाधीन दुकान में शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हुआ। दुकान में काम कर रहे दो मजदूर अचानक बिजली की चपेट में आ गए। घटना तब हुई जब निर्माण में इस्तेमाल हो रहा एक सरिया ऊपर से गुजर रहे विद्युत तार से छू गया।
इस हादसे में सरिया पकड़े एक मजदूर को तेज करंट लगा। उसे बचाने के प्रयास में दूसरा मजदूर भी उसकी चपेट में आ गया। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को तुरंत करंट से अलग किया गया और उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया।
घायलों की पहचान मक्खन लाल (सुल्तानपुर, कासगंज) और मुख्तयार (नदरई, कासगंज) के रूप में हुई है। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद मुख्तयार की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है, जबकि मक्खन लाल का इलाज अस्पताल में जारी है। इस घटना ने निर्माण स्थलों पर सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
Agra Weather: आगरा में कंपकंपाती सर्दी, दिनभर धूप न निकलने से तापमान में मामूली अंतर
आगरा: ठंड से बचाव के लिए भालुओं को मिल रहा खास ‘गर्म’ खाना, जानिए क्या है मेन्यू
ई-बस डॉक्यूमेंट्री का प्रदर्शन: सुरक्षा के प्रति जागरूकता का संदेश
State Taekwondo Championship 2025: आगरा ने 45 स्वर्ण सहित 135 पदक जीतकर टीम चैंपियनशिप पर जमाया कब्ज़ा
कोहरे का कहर: आगरा पहुंची रोयापुरम-पटेल नगर एक्सप्रेस 29 घंटे लेट, ट्रेन लेट news
तेज रफ्तार कार की टक्कर से पोरसा दंपती की मौत, फतेहाबाद में दर्दनाक road accident
आगरा मेट्रो का जनवरी में होगा परीक्षण, मनकामेश्वर से आईएसबीटी तक दौड़ेगी डेमो ट्रेन
आगरा एथलीट का आतंक: शादी से इनकार पर युवती के घर पर बरसाईं गोलियां, रिश्तेदार के जिम पर भी फायरिंग; मुठभेड़ में गिरफ्तार
