0

भरोसे का गला घोंटा! रैपिडो राइडर ने जिम जा रही महिला को सुनसान जगह ले जाकर किया शर्मनाक काम, फिर लूटे पैसे

By Dec 16, 2025

महाराष्ट्र के कल्याण में एक 26 वर्षीय महिला के साथ रैपिडो बाइक राइडर ने कथित तौर पर छेड़छाड़ की और उसे लूट लिया। पुलिस ने सोमवार को बताया कि यह घटना शनिवार को हुई जब महिला ने जिम जाने के लिए रैपिडो बाइक बुक की थी।

आरोपी ड्राइवर सिद्धेश परदेशी (19) ने महिला को पिकअप करने के बाद उसे सुनसान जगह पर ले गया। पुलिस के अनुसार, उसने महिला का हाथ पकड़ा और उसके साथ छेड़छाड़ की। आरोपी ने महिला के साथ दुष्कर्म करने की भी कोशिश की, लेकिन महिला के चिल्लाने पर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और उसे बचाया।

महात्मा फुले पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ निरीक्षक ने बताया कि आरोपी ने महिला से उसका पर्स छीन लिया और उसमें से 1,000 रुपये भी निकाल लिए। महिला के शोर मचाने पर स्थानीय लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया और उसकी पिटाई की। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी के पास से एक चाकू भी बरामद किया है।

आरोपी को रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया और उसे 18 दिसंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या वह पहले भी इसी तरह के अपराधों में शामिल रहा है। इस बीच, कल्याण आरटीओ ने रैपिडो राइडर के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान जारी किया है, क्योंकि वह अनधिकृत बाइक टैक्सी चला रहा था।

About

Journalist covering latest updates.

साझा करें