0

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा: शादी से लौट रहे 3 दोस्तों की बाइक डिवाइडर से टकराई, एक की मौत, 2 गंभीर घायल

By Dec 10, 2025

आजमगढ़ के अहरौला थाना क्षेत्र अंतर्गत पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के स्टोन 211 पर रविवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई, जिससे बाइक सवार तीन युवकों में से एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस के अनुसार, अहरौला कस्बा निवासी आतिफ (22), प्रियांशु (21) और ऋषभ (21) एक ही बाइक से आजमगढ़ में एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद वापस घर लौट रहे थे। आतिफ बाइक चला रहा था। जैसे ही उनकी बाइक स्टोन 211 के पास पहुंची, वह अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।

टक्कर इतनी भीषण थी कि आतिफ का सिर सीधे डिवाइडर से टकराया और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे में पीछे बैठे प्रियांशु और ऋषभ एक्सप्रेसवे के नीचे खाई में जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। मृतक आतिफ के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आतिफ चार भाइयों में तीसरे नंबर पर था और वह शादी समारोहों में डेकोरेटर का काम करता था। इस हादसे से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

सीएम योगी आज आजमगढ़ और जौनपुर में, जानिए पूरा कार्यक्रम और एजेंडा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 11 दिसंबर को आजमगढ़ और जौनपुर जिले में आगमन होगा। आजमगढ़ के जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री गुरुवार को सुबह 9.35 बजे गोरखपुर से प्रस्थान कर रिजर्व पुलिस लाइन...
By Dec 10, 2025

आजमगढ़ में शादी के दौरान फटा पटाखा, युवक का हाथ उड़ा और आंखें खराब हुई

आजमगढ़ के मुबारकपुर थाना क्षेत्र के पाही जमीन पाही गांव में गुरुवार को लावा परछन के दौरान पटाखा फोड़ने के क्रम में हुए विस्फोट में 22 वर्षीय चंदन गंभीर रूप से घायल हो गया। पटाखा...
By Dec 10, 2025

साझा करें