0

गोशाला में घुसा बाघ, केयरटेकर ने पशुओं के बीच छिपकर बचाई जान; पीलीभीत में दहशत

By Dec 13, 2025

पीलीभीत के माधोटांडा क्षेत्र में स्थित परशुरामपुर गोशाला में शनिवार की सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब एक बाघ गोशाला परिसर में घुस आया। यह गोशाला जंगल के बिल्कुल किनारे पर स्थित है और सुरक्षा के लिए चारों ओर तार फेंसिंग भी लगी हुई है। केयरटेकर जब सुबह सोकर उठे और पशुओं को निकालने जा रहे थे, तभी उनकी नजर बाघ पर पड़ी। कड़ाके की ठंड में भी उन्हें पसीना आ गया और वे तुरंत भागकर पशुओं के बाड़े में छिप गए। उन्होंने तुरंत प्रधान नईम अली को सूचना दी।

सूचना मिलते ही बराही वन क्षेत्र की टीम और पुलिस मौके पर पहुंच गई। गोशाला के भीतर बाघ की मौजूदगी से अफरातफरी मची हुई है। गनीमत रही कि सभी पशु रात में बाड़े के अंदर थे, जिससे बाघ शिकार नहीं कर सका। केयरटेकर की नजर पड़ जाने से कोई बड़ा हादसा टल गया। फिलहाल वन विभाग की टीम बाघ को खदेड़ने का प्रयास कर रही है, लेकिन बाघ की मौजूदगी से आसपास के लोग काफी डरे सहमे हैं।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

पीलीभीत: किशोरी से दुष्कर्म और गर्भपात कराने वाले दरिंदे को 20 साल की सजा, कोर्ट ने लगाया 1.30 लाख जुर्माना

पीलीभीत में दुष्कर्म और गर्भपात के एक मामले में अदालत ने आरोपी हीरालाल को 20 साल की सजा सुनाई है और 1.30 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। विशेष न्यायाधीश पाक्सो एक्ट कोर्ट नंबर एक...
By Dec 13, 2025

साझा करें