0

जिले में तीन युवतियां लापता, परिजनों ने दर्ज कराई FIR; Police search for missing girls

By Feb 1, 2026

जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से तीन युवतियों के लापता होने से हड़कंप मच गया है। तीनों मामलों में परिजनों ने संबंधित थानों में तहरीर देकर अज्ञात और नामजद आरोपियों के खिलाफ बहला-फुसलाकर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर युवतियों की तलाश शुरू कर दी है, लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि उनकी पुत्री 31 जनवरी को शाम लगभग 5 बजे चामुंडा मंदिर जाने की बात कहकर घर से निकली थी। काफी देर तक वापस न आने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। पिता ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ बहला-फुसलाकर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

इसी तरह, थाना सहावर क्षेत्र के एक व्यक्ति ने भी अपनी पुत्री के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई है। पिता ने बताया कि उनकी पुत्री को कोई अज्ञात लड़का बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि उन्हें पुत्री की किताब में कुछ फोन नंबर मिले हैं, जिनके आधार पर पुलिस जांच कर रही है।

सोरों कोतवाली क्षेत्र में भी एक ऐसा ही मामला सामने आया है। यहां के एक व्यक्ति ने आरोप लगाया है कि उनकी पुत्री 29 जनवरी की शाम मीना बाजार में कपड़ा खरीदने गई थी। काफी देर तक घर न लौटने पर परिजनों ने तलाश शुरू की तो पता चला कि आरोपी युवक विवेक उनकी पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी विवेक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है और युवती की तलाश शुरू कर दी है।

About

Journalist covering latest updates.

साझा करें