0

मुजफ्फरपुर से भेजे गए पार्सल पर यूपी में चोरों का धावा, जांच के लिए पहुंची रायपुर RPF टीम

By Dec 12, 2025

मुजफ्फरपुर से दिल्ली, मुंबई आदि शहरों के लिए विभिन्न ट्रेनों से बुक करा कर भेजे गए पार्सल की चोरी उत्तर प्रदेश के विभिन्न इलाकों में हो रही है। इसके चलते भेजने और पाने वाले, दोनों तरफ के कारोबारियों की परेशान बढ़ गई है। पिछले चार महीने में एक भी सामान आरपीएफ बरामद नहीं कर सकी है।

सात अक्टूबर को बरौनी से गोंदिया जाने वाली 15231 गोंदिया एक्सप्रेस के रियर एसएलआर में मुजफ्फरपुर से रायपुर के लिए चार पैकेट आयरन का गुड्स बुक कराकर भेजा गया। इसमें एक पैकेट ही सामान पहुंचा और तीन पैकेट गायब हो पाया गया। यह सामान छह अक्टूबर को मुजफ्फरपुर से रायपुर के लिए बुक कराई गई थी। रायपुर में ट्रेन रुकने पर पार्सल क्लर्क की ओर से चेक किया गया तो नहीं मिला। इसके बाद आरपीएफ में 11 अक्टूबर को मामला दर्ज किया गया।

बताया जाता है कि चुनार स्टेशन के होम सिग्नल पर ट्रेन थोड़ी धीमी गति से निकली। इसी बीच बदमाशों ने इसका फायदा उठा लिया। जांच में यह भी पाया गया कि वाराणसी से मिर्जापुर स्टेशन के बीच चलती गाड़ी से चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। रायपुर पोस्ट से पहुंचे एसआइ अखिलेश कुमार राय ने मुजफ्फरपुर में पार्सल इंचार्ज से मुलाकात की। जिस प्लेटफार्म पर माल चढ़ाया गया, वहां भी गए, पार्सल के कर्मियों का बयान भी लिया गया। उसके बाद चले गए। उसी तरह पवन एक्सप्रेस के पार्सल से भी लगातार बैग के पैकेटों की चोरी हो रही है। यहां से दो बार मुंबई भेजा गया और दोनों बार छह-छह पैकेट बैग की चोरी हो गई।

बताया जाता है बनारस और मिर्जापुर के बीच पार्सल बोगियों के सिल तोड़ चोरी कर रहे हैं। इससे कारोबारियों को भय सताने लगा है। वहीं कासमास के कारोबारी अमरेश कुमार ने बताया कि पाटलिपुत्र होकर जो ट्रेन मुंबई जाती है्, उसमें सामान सुरक्षित जा रहे हैं, वहीं पवन एक्सप्रेस में पैकेट भी फाड़ दिया जाता है। लेकिन इसको लेकर किसी रेल कर्मी पर कार्रवाई नहीं होने से व्यापारियों को काफी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

SKMCH में अमानवीयता: डीप फ्रीजर खराब, 20-25 दिन तक सड़ते रहे शव, फिर हुआ अंतिम संस्कार

मुजफ्फरपुर के श्री कृष्ण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एसकेएमसीएच) में शवों की दुर्दशा सामने आई है। अस्पताल में शवों को रखने के लिए डीप फ्रीजर की सुविधा नहीं है। यहां पूर्व से रखे गए चार...
By Dec 12, 2025

साझा करें