1 दिसंबर से बदल जाएंगे ये 5 नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर!
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सोमवार से नए महीने की शुरुआत होने जा रही है। 1 दिसंबर से देश में कई नियमों में बदलाव होने जा रहे हैं, जिसका असर आम इंसान की रोजमर्रा जिंदगी से लेकर उसकी जेब पर भी पड़ने वाला है। इनमें आर्थिक जरूरतों से लेकर आधार कार्ड से जुड़े नियमों और टैक्स संबंधी नियम शामिल हैं।
कई बार नियमों में बदलाव आम जिंदगी में सुविधाएं बढ़ा देते हैं तो कई बार कुछ अतिरिक्त जिम्मेदारियां भी बढ़ा देते हैं। ऐसे में जिन नियमों में बदलाव हो रहा है, उसे एक आम नागरिक के लिए जानना जरूरी हो जाता है, ताकि वह किसी भी तरह की दिक्कतों को सामना न करे। तो आइए जानते हैं इन बदलावों के बारे में…
तेल कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी गैस सिलिंडर की कीमतें जारी करती हैं और इसकी कीमतों में बदलाव भी होता है। पिछले महीने की अगर बात करें तो सिलिंडर की कीमतों में 6.50 रुपये तक की कटौती की गई थी। ऐसे में दिसंबर में सिलिंडर की कीमतों में कितना बदलाव होता है, यह भी देखना होगा।
आम नागरिकों की पहचान बन चुका आधार कार्ड के नियम में भी बदलाव होने जा रहा है। अब 1 दिसंबर से आधार कार्ड को आसानी से अपडेट किया जा सकेगा। इस पर नाम, पता, जन्मतिथि और मोबाइल नंबर जैसी जानकारी को ऑनलाइन अपडेट किया जा सकता है। इस अपडेट प्रक्रिया के तहत डेटा का सत्यापन पैन कार्ड या पासपोर्ट जैसे सरकारी रिकॉर्ड से किया जा सकता है। यूआईडीएआई ने नया आधार ऐप भी लॉन्च कर दिया है।
यूनिफाइड पेंशन स्कीम यानी यूपीएस की डेडलाइन 30 सितंबर से बढ़ाकर 30 नवंबर किया गया था। ऐसे में सरकारी कर्मचारी 30 नवंबर तक यूपीएस या एनपीएस में से एक का चयन कर सकते हैं। इसके अलावा, रिटायर कर्मचारियों को पेंशन के लिए लाइफ सर्टिफिकेट जमा करना होगा।
द्वारका में अवैध पार्किंग बनी मौत का कारण? जाम में फंसी एंबुलेंस, मरीजों की जान पर खतरा!
बिहार की सियासत में भूचाल! विधानसभा सत्र के बीच तेजस्वी यादव अचानक दिल्ली रवाना, राहुल गांधी से मुलाकात की अटकलें तेज
‘नेहरू चाहते थे सरकारी पैसे से बने बाबरी मस्जिद’, राजनाथ सिंह के दावे पर भड़की कांग्रेस, दिया करारा जवाब
संसद में कुत्ता लेकर पहुंची रेणुका चौधरी, ‘भौ-भौ’ करके दिया जवाब; गरमाई सियासत
RBI MPC बैठक शुरू: क्या आम आदमी की EMI घटेगी? रेपो रेट पर बड़ा फैसला आज!
PM मोदी के ‘चायवाला’ AI वीडियो पर भड़की BJP, कांग्रेस को दिया ‘नामदार’ कहकर करारा जवाब
चांदी में तूफानी तेजी, 3000 रुपये प्रति किलो उछला दाम; क्या 1 लाख रुपये तक पहुंचेगी कीमत?
S-400 से कितना बेहतर है S-500? रूस के नए ‘रक्षा कवच’ की खासियतें, जिस पर भारत की नजर
