0

बेतिया बस स्टैंड पर लाखों की चोरी: शादी में आए मेहमान का गहनों से भरा बैग लेकर भागा टेंपो चालक

By Dec 10, 2025

बिहार के बेतिया में एक शादी समारोह में शामिल होने आए आंध्र प्रदेश के एक यात्री के साथ बड़ी ठगी हुई है। बेतिया बस स्टैंड पर एक टेंपो चालक लाखों रुपये के आभूषणों से भरा बैग लेकर फरार हो गया। पीड़ित शेख नागुल आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा से पूर्वी चंपारण के सुगौली में एक शादी में शामिल होने आए थे। उन्होंने बस स्टैंड पर उतरकर अपना बैग एक टेंपो में रखा।

प्राथमिकी के अनुसार, बैग में 50 हजार रुपये नकद, 2.5 लाख रुपये का सोने का ब्रेसलेट, 2.5 लाख रुपये की सोने की अंगूठी, 1 लाख रुपये की साई बाबा की चेन और 30 हजार रुपये की रिंग समेत कुल 6.3 लाख रुपये के आभूषण थे। यात्री जब अन्य सामान उतार रहे थे, तभी मौका देखकर अज्ञात टेंपो चालक बैग समेत टेंपो लेकर फरार हो गया। पीड़ित ने नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

About

Journalist covering latest updates.

साझा करें