0

कानपुर देहात में चोरी की वारदात, लाखों के गहने और नगदी गायब; पुलिस पर लापरवाही का आरोप

By Jan 16, 2026

कानपुर देहात के डेरापुर थाना क्षेत्र के कपासी खुर्द गांव में गुरुवार रात चोरों ने एक घर में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने घर से लाखों रुपये के गहने और नगदी चुरा ली। पीड़ित परिवार ने रात में ही पुलिस को सूचना दी, लेकिन पुलिस के देरी से पहुंचने पर ग्रामीणों ने नाराजगी जताई है।

कपासी खुर्द गांव निवासी शिव सिंह उर्फ लल्ला खेती-किसानी करते हैं। गुरुवार रात वह खाना खाने के बाद घर के बाहर कमरे में सो रहे थे, जबकि उनकी पत्नी और मां घर के अंदर के कमरे में थीं। चोरों ने घर के पीछे बने शौचालय के रास्ते छत पर चढ़कर नीचे उतरे। इसके बाद चोरों ने कमरे में रखी अलमारी और बक्सों के ताले तोड़कर लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और नगदी चोरी कर ली।

मध्यरात्रि में नींद खुलने पर परिवार को चोरी की जानकारी हुई। गृहस्वामी ने तत्काल डायल-112 पर पुलिस को सूचना दी, लेकिन पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। शुक्रवार सुबह डेरापुर थाने से पुलिस टीम गांव पहुंची और घटना की छानबीन की। पुलिस ने परिवार के सदस्यों से पूछताछ की और संदिग्ध चोरों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

Kanpur Dehat news: सीडीओ के औचक निरीक्षण में 6 कर्मचारी अनुपस्थित, स्पष्टीकरण मांगा गया

कानपुर देहात के विकास भवन में शुक्रवार को सीडीओ विधान जायसवाल ने विभिन्न दफ्तरों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्हें छह कर्मचारी बिना सूचना के अनुपस्थित मिले। सीडीओ ने इस लापरवाही पर कड़ी...
By Jan 16, 2026

कानपुर देहात news: सीडीओ ने किया विकास भवन का औचक निरीक्षण, 6 कर्मचारी मिले अनुपस्थित

कानपुर देहात में सरकारी कार्यालयों में कर्मचारियों की लापरवाही पर प्रशासन सख्त हो गया है। मुख्य विकास अधिकारी (CDO) विधान जायसवाल ने शुक्रवार को विकास भवन स्थित विभिन्न विभागों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान,...
By Jan 16, 2026

साझा करें