0

नाबालिग पीड़िता की इच्छा सर्वोपरि, MP High Court ने बच्चे को जन्म देने की दी अनुमति

By Dec 28, 2025

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने एक संवेदनशील मामले में नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता की इच्छा को सर्वोपरि मानते हुए उसे बच्चे को जन्म देने की अनुमति दी है। हाई कोर्ट ने स्पष्ट किया कि पीड़िता की सहमति के बिना गर्भपात का आदेश नहीं दिया जा सकता। कोर्ट ने यह भी निर्देश दिए कि डिलीवरी से जुड़ा समस्त खर्च राज्य सरकार वहन करे।

कोर्ट के आदेशानुसार पीड़िता की डिलीवरी भोपाल स्थित हमीदिया अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में कराई जाएगी, ताकि मां और नवजात की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। यह फैसला तब आया जब संबंधित जिला न्यायालय ने नाबालिग पीड़िता के गर्भपात को लेकर मार्गदर्शन के लिए हाई कोर्ट को पत्र भेजा।

कोर्ट ने पीड़िता की मेडिकल रिपोर्ट तलब की, जिसमें उसकी उम्र 16 वर्ष 7 माह और गर्भावधि 29 सप्ताह 1 दिन बताई गई। पीड़िता को गर्भपात और प्रसव से जुड़े सभी विकल्पों की जानकारी दी गई। पीड़िता ने अपने बयान में गर्भपात कराने से साफ इन्कार किया और कहा कि वह बच्चे को जन्म देना चाहती है। हालांकि, पीड़िता के माता-पिता उसे साथ रखने के लिए तैयार नहीं हैं।

हाई कोर्ट ने इस बयान को रिकॉर्ड पर लेते हुए कहा कि पीड़िता की मर्जी सर्वोपरि है और उसकी इच्छा के विरुद्ध गर्भपात की अनुमति नहीं दी जा सकती। कोर्ट ने चाइल्ड वेलफेयर कमेटी को निर्देश दिए हैं कि वह पीड़िता को बालिग होने तक अपने संरक्षण में रखे और नवजात बच्चे की सुरक्षा व देखभाल के लिए हर संभव कदम उठाए जाएं।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

Smart Girl Workshop का समापन, बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर

भारतीय जैन संघटना द्वारा आयोजित दो दिवसीय 'स्मार्ट गर्ल वर्कशॉप' का समापन संत निलय, श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर परिसर में हुआ। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य 13 से 19 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाओं...
By Dec 28, 2025

Smart Girl Workshop: बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का विकास

भारतीय जैन संघटना (BJS) द्वारा आयोजित दो दिवसीय 'स्मार्ट गर्ल वर्कशॉप' का समापन संत निलय, श्री महावीर दिग महावीर दिगंबर जैन मंदिर परिसर में हुआ। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य 13 से 19 वर्ष आयु...
By Dec 28, 2025

रतलाम में ट्रैक्टर चोरी कर भाग रहे बदमाशों ने की फायरिंग, ग्रामीणों ने एक बदमाश को पकड़ा; MP Crime News

रतलाम जिले के आलोट क्षेत्र में शनिवार-रविवार की दरमियानी रात चोरी की एक बड़ी घटना सामने आई। ग्राम अरवलिया सोलंकी में ट्रैक्टर चोरी कर भाग रहे बदमाशों ने ग्रामीणों पर फायरिंग कर दी। हालांकि, ग्रामीणों...
By Dec 28, 2025

बांग्लादेश हिंसा के खिलाफ इंदौर में प्रदर्शन, Akash Vijayvargiya ने फूंका पुतला (indore news)

इंदौर में बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों के खिलाफ हो रही हिंसा के विरोध में शनिवार को बड़ा प्रदर्शन हुआ। भाजपा के पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय के नेतृत्व में यह जन आक्रोश रैली बड़ा गणपति से...
By Dec 28, 2025

साझा करें