0

13 साल बाद खत्म हुआ इंतजार! कटड़ा पुलिस ने ढूंढ निकाली लापता महिला, परिवार से हुई मुलाकात

By Dec 10, 2025

संवाद सहयोगी, कटड़ा। पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए 13 साल से लापता महिला को ढूंढ निकाला और सभी कानूनी औपचारिकताएँ पूरी करने के बाद उसे सुरक्षित रूप से उसके परिवार को सौंप दिया।

सुषमा देवी पुत्री रत्तन सिंह, निवासी पुराना दरूर, कटड़ा की गुमशुदगी की रिपोर्ट पुलिस पोस्ट बाण गंगा में 01.06.2012 को दर्ज की गई थी। लंबे समय से लंबित इस मामले में पुलिस लगातार प्रयासरत थी। लगातार फॉलो-अप और खोजबीन के बाद पुलिस टीम ने आखिरकार सुषमा देवी का पता लगा लिया।

बरामदगी के उपरांत पूरी कानूनी प्रक्रिया पूर्ण कर उन्हें उनकी माता श्रीमती वैष्णो देवी पत्नी रत्तन सिंह के सुपुर्द कर दिया गया। इस पूरी कार्रवाई को प्रभारी पुलिस पोस्ट बाण गंगा पीएसआई राहुल जम्वाल और थाना कटड़ा के एसएचओ इंस्पेक्टर रंजीत सिंह राव ने अंजाम दिया। इनकी निगरानी एसडीपीओ कटड़ा डॉ. भीष्म दुबे एवं एसपी कटड़ा विपन चन्द्रन द्वारा की गई। एसएसपी रियासी परम्वीर सिंह ने कहा कि रियासी पुलिस गुमशुदा मामलों का पता लगाने व लोगों को उनके परिवारों से मिलाने के लिए प्रतिबद्ध है, चाहे मामला कितने ही वर्षों पुराना क्यों न हो।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

वैष्णो देवी भक्तों के लिए बड़ी खुशखबरी: अब 24 घंटे मिलेगा RFID कार्ड, यात्रा होगी आसान

देशभर से मां वैष्णो देवी की यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को अब देर रात कटड़ा पहुंचने पर सुबह यात्रा पंजीकरण केंद्र खुलने का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। श्रद्धालुओं की सुविधाओं में विस्तार करते हुए...
By Dec 10, 2025

साझा करें