0

राजस्थान CHO भर्ती परीक्षा का इंतजार खत्म! RSSB आज जारी करेगा परिणाम, ऐसे करें चेक

By Dec 15, 2025

राजस्थान स्टाफ सिलेक्शन बोर्ड जयपुर की ओर से एनएचएम कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (CHO) भर्ती का रिजल्ट आज यानी 15 दिसंबर को घोषित कर दिया जायेगा। लाखों उम्मीदवार लंबे समय से इस परिणाम का इंतजार कर रहे थे। रिजल्ट की घोषणा के बारे में बोर्ड RSSB के अध्यक्ष अलोक राज ने सोशल मीडिया X हैंडल पर ट्वीट कर जानकारी दी है।

सभी परीक्षार्थी ध्यान रखें कि परिणाम की घोषणा ऑनलाइन माध्यम से आरएसएसबी की ऑफिशियल वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर की जाएगी जहां से आप अपने नतीजे चेक कर सकेंगे। किसी भी अभ्यर्थी को व्यक्तिगत रूप से रिजल्ट की जानकारी नहीं दी जाएगी।

आरएसएसबी की ओर से रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में मेरिट लिस्ट के रूप में जारी किया जायेगा। मेरिट लिस्ट में अभ्यर्थियों का नाम, रोल नंबर व अन्य डिटेल दर्ज होगी। जिन अभ्यर्थियों को इस लिस्ट में जगह मिलेगी केवल वे ही भर्ती के लिए सफल माने जायेंगे। भर्ती से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर समय समय पर विजिट करते रहें।

About Amit Sagar

Journalist covering latest updates.

साझा करें