0

फीस के बहाने छात्रा को बुलाया, स्कूल प्रबंधक ने की घिनौनी हरकत; सहेली ने ऐसे बचाई इज्जत

By Dec 15, 2025

शाहजहांपुर के रोजा क्षेत्र में हाईस्कूल की एक छात्रा के साथ स्कूल प्रबंधक द्वारा छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। छात्रा शनिवार को विद्यालय पढ़ने गई थी, जहां प्रबंधक ने उसे फीस जमा करने की जानकारी लेने के बहाने अपने कार्यालय में बुलाया। छात्रा की सहेली को दरवाजे के बाहर ही रोक दिया गया।

आरोप है कि कार्यालय के अंदर प्रबंधक ने छात्रा को अकेली पाकर उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। छात्रा ने जब शोर मचाया तो बाहर खड़ी उसकी सहेली ने दरवाजा खोलकर अंदर प्रवेश किया। दोनों छात्राओं के शोर मचाने पर तमाम शिक्षक वहां पहुंच गए। इसके बाद प्रबंधक ने दोनों छात्राओं को डांटकर वहां से भगा दिया।

छात्रा ने घर जाकर अपने स्वजन को घटना के बारे में बताया। चूंकि छात्रा के पिता व भाई नोएडा में काम करते हैं, इसलिए शनिवार को ही पुलिस को तहरीर नहीं दी जा सकी। सोमवार को दोनों के घर पहुंचने पर पीड़िता को लेकर थाने में तहरीर दी गई। पुलिस ने प्राथमिकी पंजीकृत कर ली है।

सीओ प्रयांक जैन ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। प्रकरण की गहनता से जांच कराई जा रही है और उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

शाहजहांपुर में 5 लाख ASD मतदाताओं की सूची अपलोड, प्रशासन ने मांगी आपत्ति

शाहजहांपुर जिले में मतदाता सूची को शुद्ध करने का अभियान तेजी से चल रहा है। प्रशासन ने हाल ही में एसआईआर (Systematic Identification and Review) प्रक्रिया के दौरान 5 लाख 33 हजार से अधिक एएसडी...
By Dec 15, 2025

साझा करें