0

गौना लेने जा रहे दूल्हे की दर्दनाक मौत, झपकी आने से हैंडब्रेक पर रखा हाथ और बेकाबू होकर पलट गई कार

By Dec 9, 2025

गोंडा में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दूल्हे समेत दो लोगों की मौत हो गई और छह घायल हो गए। परिवारीजन का रो-रोकर बुरा हाल है।

पहली घटना गोंडा-लखनऊ मार्ग पर नगर कोतवाली के एससीपीएम कालेज के सामने हुई। लखनऊ के सिटी स्टेशन पत्थर वाली गली निवासी अबू आमिर की शादी 24 नवंबर को इटियाथोक निवासी सुमैया के साथ हुई थी। 28 नवंबर को गौना जाना था। शुक्रवार को दूल्हा आमिर अपनी भाभी, भतीजे, बहन और भांजे के साथ इटियाथोक जा रहा था।

रास्ते में एससीपीएम पुलिस चौकी के समीप अबू आमिर को झपकी आ गई। आंख खुली तो उसका हाथ हैंडब्रेक पर चला गया, जिससे कार अनियंत्रित होकर पलट गई। स्थानीय लोगों ने घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। जहां से सभी को लखनऊ के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। लखनऊ में दूल्हे आमिर की उपचार के दौरान मौत हो गई। अन्य घायलों का उपचार चल रहा है।

दूसरी घटना कोतवाली देहात के मुडेरवा कला गांव के पास हुई। इटियाथोक थाना रमवापुर गोविंदा के रहने वाले ताहिर अली बाइक से घर जा रहे थे। बहराइच की तरफ से आ रही कार ने पीछे से टक्कर मार दी, जिससे ताहिर अली की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

गोंडा: बाग में मिला किशोर का शव, एक साल पहले पिता ने भी की थी आत्महत्या; परिवार में मातम

गोंडा जिले के जमथरा नौवन पुरवा गांव में सोमवार शाम को साथियों के साथ निमंत्रण में गए किशोर का शव मंगलवार सुबह गांव के बाहर बाग में मिला। मृतक किशोर की पहचान कप्तान के रूप...
By Dec 9, 2025

BAMS छात्रा की संदिग्ध मौत: पिता ने जताई हत्या की आशंका, डॉक्टरों का पैनल करेगा पोस्टमार्टम

गोंडा। एससीपीएम आयुर्वेदिक मेडिकल कालेज एंड हास्पिटल की बैचलर आफ आयुर्वेदिक मेडिसिन एंड सर्जरी (बीएएमएस) की छात्रा महविश खानम की चिकित्सकों का पैनल पोस्टमार्टम करेगा। पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी। बलरामपुर जिले के अलीजानपुर...
By Dec 9, 2025

मतदाता सूची सत्यापन में लापरवाही पर बड़ा एक्शन: यूपी के 16 BDO और ADO पंचायत को कारण बताओ नोटिस जारी, डीएम ने दी चेतावनी

उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची के सत्यापन में लापरवाही के चलते 16 ब्लॉकों के बीडीओ और एडीओ पंचायत को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। यह कार्रवाई डुप्लीकेट मतदाताओं की सूची का सत्यापन कर...
By Dec 9, 2025

साझा करें