0

खेत की आग बुझाना पड़ा भारी, किसान ने गंवाई जान; लखनऊ में इलाज के दौरान तोड़ा दम

By Dec 9, 2025

बस्ती में गन्ने के खेत में लगी आग को बुझाने की कोशिश करते समय एक किसान गंभीर रूप से झुलस गया। इलाज के दौरान लखनऊ मेडिकल कॉलेज में रविवार की देर शाम उसकी मौत हो गई।

यह घटना 9 नवंबर को विशुनदासपुर खुशहालगंज गांव में हुई थी। खजांचीपुर गांव के सीवान में गन्ने के खेत में अज्ञात कारणों से आग लग गई थी। विशुनदासपुर गांव निवासी किसान हरिनाथ सिंह अपनी फसल में लगी आग बुझाने के लिए मौके पर पहुंचे थे।

आग की लपटों में घिर कर हरिनाथ सिंह गंभीर रूप से झुलस गए थे। उन्हें तुरंत लखनऊ मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा था। रविवार की देर शाम इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। किसान की मौत की खबर से पूरे क्षेत्र में मातम पसर गया है।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

सात फेरे पूरे होते ही दुल्हन ने लिया बड़ा फैसला, ‘शराबी’ दूल्हे के साथ जाने से किया इनकार, मचा हंगामा

बस्ती जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र में एक अनोखी घटना घटी। रविवार की रात शादी हुई, लेकिन सुबह होते ही दुल्हन ने शराबी दूल्हे के साथ जाने से इनकार कर दिया। जिसके बाद दोनों पक्षों...
By Dec 9, 2025

बस्ती में मतदाता सूची पुनरीक्षण: 62% डाटा फीडिंग पूरी, प्रशासन ने छूटे मतदाताओं से की ये अपील

बस्ती में मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर अपर जिलाधिकारी प्रतिपाल सिंह चौहान की अध्यक्षता में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य मतदाता सूची को अपडेट...
By Dec 9, 2025

साझा करें