0

महिला के झुमके नोचकर फरार 25 हजार का इनामी बदमाश हाफ एनकाउंटर में घायल, पैर में लगी गोली

By Mar 31, 2026

गोंडा पुलिस ने 25 हजार के इनामी बदमाश अमित तिवारी उर्फ घुरले को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लगी है, जिसके बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने उसके पास से अवैध असलहा, एक बाइक और महिला से छीने गए 22 हजार रुपये भी बरामद किए हैं।

यह बदमाश महिलाओं के कान के झुमके और अन्य आभूषण छीनने की वारदातों में शामिल रहा है। पुलिस के अनुसार, अमित तिवारी के खिलाफ गोंडा और बस्ती जिलों में कई छिनैती के मामले दर्ज हैं।

घटना 19 फरवरी की है, जब पीड़ित अंकुश तिवारी ने पुलिस को बताया था कि उनकी मां के कान से बाइक सवार दो बदमाशों ने झुमकी झपट्टा मारकर छीन ली थी, जिससे उनकी मां को चोट आई थी। इस घटना के बाद पुलिस ने चार टीमें गठित कर तलाश शुरू की थी। सीसीटीवी फुटेज खंगालने और मुखबिरों की सूचना पर पुलिस ने पहले एक आरोपी विवेक पाण्डेय को गिरफ्तार किया था। मुख्य आरोपी अमित तिवारी पर 25 हजार का इनाम घोषित था। सोमवार रात गश्त के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि अमित तिवारी नारायणपुर मांझा की तरफ आ रहा है। पुलिस ने उसे घेरने का प्रयास किया तो उसने फायरिंग कर दी, जिसके जवाब में पुलिस की गोली उसके पैर में लगी।

About

Journalist covering latest updates.

साझा करें