0

मंडप में पहुंची दुल्हन ने किया शादी से इनकार, बिन ब्याही लौटी बारात; खुशी का माहौल मातम में बदला

By Dec 10, 2025

औरैया के अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के अयोध्या धाम गेस्ट हाउस में गुरुवार देर रात एक विवाह समारोह में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब दुल्हन ने मंडप में शादी करने से इनकार कर दिया। इटावा के भरथना थाना क्षेत्र से आई बारात का स्वागत धूमधाम से किया गया था। शुरुआती रस्में भी खुशी-खुशी संपन्न हुईं, लेकिन जब दुल्हन मंडप में पहुंची तो उसने अचानक शादी करने से मना कर दिया।

दुल्हन के इस अप्रत्याशित फैसले से दोनों पक्षों के लोग स्तब्ध रह गए। पहले तो लोगों को लगा कि यह मजाक है, लेकिन दुल्हन के गंभीर चेहरे को देखकर सभी के हाव के हावभाव बदल गए। परिवार के सदस्यों और रिश्तेदारों ने दुल्हन को समझाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन वह अपने फैसले पर अडिग रही और मंडप छोड़कर चली गई।

दुल्हन के इनकार के बाद दूल्हे और उसके परिवार को भारी निराशा हुई। तमाम कोशिशों के बावजूद जब दुल्हन नहीं मानी, तो दूल्हे को बिना दुल्हन के ही बारात समेत वापस लौटना पड़ा। इस घटना से शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। स्थानीय पुलिस ने बताया कि इस संबंध में कोई शिकायत या तहरीर नहीं मिली है।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

मध्य प्रदेश की कंपनी के कफ सीरप से औरैया में मासूम की मौत, सप्लायर जांच के घेरे में

औरैया में मध्य प्रदेश की एक कंपनी के कफ सिरप से एक बच्चे की मौत हो गई। घटना के बाद, दवा सप्लायर को जांच के दायरे में लिया गया है। स्वास्थ्य विभाग यह पता लगाने...
By Dec 10, 2025

साझा करें