राहुल गांधी से अलग विचारधारा के आरोप पर थरूर ने दिया चौंकाने वाला जवाब, बोले- ‘पार्टी में हमेशा से ही…’
कांग्रेस के दिग्गज नेता शशि थरूर ने राहुल गांधी के साथ विचारधारा के अंतर पर सोशल मीडिया पर अपनी राय व्यक्त की है। अक्सर ऐसी खबरें सामने आती हैं कि राहुल गांधी और शशि थरूर के बीच दूरियां बढ़ रही हैं, लेकिन दोनों नेताओं की तरफ से इस बारे में कभी कोई बात खुलकर नहीं रखी गई।
हाल ही में, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर एक यूजर ने राहुल गांधी और शशि थरूर के बीच रिश्तों का विश्लेषण किया। एक्स-यूजर ने लिखा कि कांग्रेस में राहुल गांधी और शशि थरूर दो अलग-अलग विचारधाराएं हैं। लेकिन समस्या ये नहीं है कि ये दो विचारधाराएं साथ में चल रही हैं। कांग्रेस में दिक्कत ये है कि पार्टी इनमें से किसी एक विचाराधारा को नहीं चुन पा रही और न ही किसी एक विचाराधारा पर चल पा रही है।
कांग्रेस नेताओं की विचारधारा पर हुए इस विश्लेषण पर शशि थरूर ने जवाब दिया। थरूर ने लिखा कि इस विश्लेषण के लिए धन्यवाद। शशि थरूर ने आगे लिखा कि पार्टी में हमेशा एक से ज्यादा विचारधारा रही हैं। आपने सटीक आकलन किया है, जो कि वर्तमान स्थिति का प्रतिबिंब कहा जा सकता है।
यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब शशि थरूर ने हाल ही में लगातार तीसरी बार पार्टी की बड़ी मीटिंग से किनारा किया है। कांग्रेस के कई बड़े नेता पहले के समय में पार्टी छोड़कर जा चुके हैं, जिनमें ज्योतिरादित्य सिंधिया का नाम प्रमुख है। सिंधिया साल 2020 में कांग्रेस का दामन छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए थे।
मेसी के इवेंट में CM रेखा गुप्ता को शर्मिंदगी, भीड़ ने ‘AQI, AQI’ के नारे लगाकर किया विरोध
दिल्ली की जहरीली हवा: मेसी इवेंट में CM रेखा गुप्ता को देख भड़की भीड़, लगे ‘AQI, AQI’ के नारे
चुनाव सुधार के नाम पर बेतुकी मांग: कांग्रेस क्यों कर रही है EVM को बदनाम?
मणिपुर हिंसा केस: सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व CM बीरेन सिंह पर उठाए सवाल, पूछा- क्यों नहीं भेजे गए पूरे ऑडियो क्लिप?
AI बना आतंकियों का ‘ब्रह्मास्त्र’, दुनिया के लिए बड़ा खतरा; अमेरिकी खुफिया एजेंसी ने किया आगाह
कांग्रेस में ‘दो ध्रुवों’ की लड़ाई: शशि थरूर ने राहुल गांधी की विचारधारा पर दिया बड़ा बयान, वायरल थ्रेड पर मचा बवाल
दिल्ली में बड़ा खुलासा: बीमा पॉलिसी के नाम पर ठगी करने वाले 32 ठग गिरफ्तार, कॉल सेंटर का भंडाफोड़
नड्डा के बाद कौन? बीजेपी ने क्यों चुना कार्यकारी अध्यक्ष, क्या है ‘एक व्यक्ति, एक पद’ का नियम?
