0

किशनगंज में अतिक्रमण हटाने गई टीम पर हमला, JCB मशीन तोड़ी, कई घायल

By Dec 9, 2025

किशनगंज के खगड़ा में अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान मंगलवार को लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। नगर परिषद की टीम जब जेसीबी मशीन लेकर अवैध अतिक्रमण हटाने पहुंची, तो स्थानीय दुकानदारों और लोगों ने इसका कड़ा विरोध किया। देखते ही देखते विरोध प्रदर्शन हिंसक हो गया और भीड़ ने बुलडोजर पर पथराव शुरू कर दिया।

आक्रोशित भीड़ ने नगर परिषद के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ मारपीट की। इस दौरान अफरातफरी का माहौल उत्पन्न हो गया और कर्मियों ने किसी तरह मौके से भाग कर अपनी जान बचाई। भीड़ ने जेसीबी मशीन को भी लाठी-डंडों और ईंट-पत्थरों से बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया।

हमले में जेसीबी ड्राइवर कृपा चौधरी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा, नगर परिषद के अमीन कमलेश कुमार और एक ट्रैक्टर चालक को भी चोटें आई हैं। स्थानीय महिलाओं ने नगर परिषद पर भेदभाव का आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें दुकान हटाने के लिए पर्याप्त समय नहीं दिया गया।

हालांकि, नगर परिषद के अधिकारियों ने बताया कि अतिक्रमण हटाने से पहले माइकिंग के जरिए दुकानदारों को पूर्व सूचना दी गई थी। कार्यपालक पदाधिकारी प्रवीण कुमार ने कहा कि सरकार के निर्देश पर यह अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि हमला करने वाले लोगों को चिह्नित कर उनके खिलाफ सदर थाना में मुकदमा दर्ज करवाने की कार्रवाई की जा रही है।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

नीतीश का वादा पूरा! बिहार की महिलाओं के खाते में पहुंचे 10-10 हजार रुपये, आत्मनिर्भरता की ओर बड़ा कदम

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार की महिलाओं के लिए एक ऐतिहासिक पहल करते हुए मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत दस लाख से अधिक लाभार्थियों के खातों में कुल एक हजार करोड़ रुपये की राशि...
By Dec 9, 2025

साझा करें