तमिलनाडु: पत्नी की हत्या के बाद लाश संग सेल्फी, WhatsApp स्टेटस पर ‘धोखे’ का जिक्र
तमिलनाडु के कोयंबटूर में एक सनसनीखेज और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने एक बार फिर राज्य में महिलाओं की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की निर्मम हत्या कर दी और बाद में उसकी लाश के साथ सेल्फी लेकर उसे सोशल मीडिया पर साझा कर दिया।
आरोपी पति की पहचान बालामुरुगन के रूप में हुई है। उसने अपनी पत्नी श्रीप्रिया की हत्या कोयंबटूर के एक हॉस्टल में की। सूत्रों के अनुसार, यह वारदात पारिवारिक कलह का परिणाम है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि श्रीप्रिया एक प्राइवेट कंपनी में काम करती थी और वह काफी समय से अपने पति बालामुरुगन से अलग रह रही थी।
रविवार दोपहर, बालामुरुगन अपनी पत्नी से मिलने उसके हॉस्टल पहुंचा। आरोप है कि उसने अपने कपड़ों में छिपाकर एक दरांती लाई थी। दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई, जो जल्द ही हिंसक रूप में बदल गई। बहस के दौरान बालामुरुगन ने आपा खो दिया और श्रीप्रिया पर दरांती से जानलेवा हमला कर दिया। यह हमला इतना भयानक था कि श्रीप्रिया की मौके पर ही मौत हो गई।
हत्याकांड को अंजाम देने के बाद आरोपी बालामुरुगन यहीं नहीं रुका। उसने श्रीप्रिया के शव के साथ सेल्फी ली और उसे अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर ‘श्रीप्रिया ने मुझे धोखा दिया था’ जैसे आपत्तिजनक कैप्शन के साथ पोस्ट कर दिया। इस स्टेटस ने हड़कंप मचा दिया।
श्रीप्रिया की चीख सुनकर आसपास के हॉस्टल के लोग और वहां मौजूद अन्य लोग मौके पर पहुंचे। तब तक बालामुरुगन वहीं लाश के पास बैठा हुआ था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल की गई दरांती भी बरामद कर ली है।
पुलिस की पूछताछ में बालामुरुगन ने बताया कि उसे अपनी पत्नी पर नाजायज संबंध होने का शक था, जिसके कारण उसने यह कदम उठाया। इस घटना के बाद राज्य के सियासी गलियारों में भी हलचल तेज हो गई है। सरकार और पुलिस प्रशासन ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
सामंथा रुथ प्रभु और राज निदिमोरु की शादी: सगाई की अंगूठी और मंगलसूत्र ने खींचा सबका ध्यान
लाल साड़ी का जादू: सामंथा रुथ प्रभु का पारंपरिक दुल्हन अवतार
सामंथा रुथ प्रभु और राज निदिमोरु की शादी की तस्वीरें वायरल
सामंथा रुथ प्रभु और राज निदिमोरू की कोइंबटूर में पारंपरिक विवाह संपन्न
सामंथा रुथ प्रभु और राज निदिमोरु ने रचाई शादी, ईशा योग केंद्र में हुई रस्में
सामंथा रुथ प्रभु और राज निदिमोरु ने रचाई शादी, ईशा योग केंद्र में हुई रस्में
सामंथा रूथ प्रभु और राज निदिमोरु की शादी की अफवाहें: क्या आज बंधेंगे सात फेरे?
