तीन शादियां छुपाकर चौथी बार रचाई शादी, पोल खुलने पर धमकी
मेरठ में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक युवक ने आरोप लगाया है कि एक महिला ने उसे प्रेमजाल में फंसाकर चौथी शादी की। पीड़ित युवक का कहना है कि महिला पहले से तीन शादियां कर चुकी थी और उसने यह बात छिपाई थी। जब युवक ने इस बारे में विरोध किया, तो महिला ने उसे दहेज के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी और उससे पैसे ऐंठने की कोशिश की।
जानकारी के अनुसार, लोहियानगर थाना क्षेत्र के गांव काजीपुर निवासी अमित भड़ाना ने एसएसपी कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई है। अमित ने बताया कि वर्ष 2023 में उसकी मुलाकात गाजियाबाद निवासी पिंकी नामक महिला से हुई थी। पिंकी ने उसे बताया था कि उसके पति और माता-पिता की मौत हो चुकी है। कुछ समय बाद महिला ने अमित से शादी का प्रस्ताव रखा। अमित के परिजनों के विरोध के बावजूद, उसने महिला से कोर्ट मैरिज कर ली।
शादी के करीब चार महीने बाद, महिला ने अपने मां और बेटे को घर बुलाया। जब अमित ने इस बारे में पूछा, तो महिला ने दो और बच्चों की बात स्वीकार की। इसके साथ ही, उसने अमित को धमकी दी कि यदि उसने इस बारे में किसी को भी बताया, तो वह उसके खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज करा देगी। इसके बाद, अमित ने पिंकी के बारे में और जानकारी जुटाई, तो उसे पता चला कि महिला उससे पहले तीन शादियां कर चुकी थी और उसने किसी भी पति से तलाक नहीं लिया था।
युवक का आरोप है कि अब जब उसने महिला को पैसे देने से मना कर दिया है, तो वह उसके खिलाफ झूठे प्रार्थना पत्र देकर मुकदमा दर्ज कराने का प्रयास कर रही है। इस मामले में न्याय की गुहार लगाते हुए युवक ने एसएसपी से निष्पक्ष जांच की मांग की है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) डॉ. विपिन ताडा ने इस गंभीर मामले को संज्ञान में लेते हुए एएसपी कोतवाली को तत्काल जांच कर आवश्यक कार्रवाई के आदेश दिए हैं। एसएसपी कार्यालय में स्वजन के साथ शिकायत लेकर पहुंचे अमित भड़ाना ने बताया कि महिला पहले भी एसएसपी ऑफिस के सामने धरने पर बैठ चुकी है, जहां उसने युवक पर उत्पीड़न का आरोप लगाया था।
अंतर्राष्ट्रीय भाला फेंक खिलाड़ी अन्नू रानी और बॉक्सर साहिल विवाह के बंधन में बंधे
बाल वैज्ञानिकों ने पेश किए ‘आत्मनिर्भर भारत’ के लिए अनोखे मॉडल, स्मार्ट बस ने खींचा ध्यान
स्मार्ट मीटर की बढ़ी खपत, उपभोक्ताओं के बिलों ने उड़ाई नींद
धर्मेंद्र की बहू, आमिर खान की को-स्टार: देप्ति भटनागर का अनोखा सफर
कोर्ट में वीडियो रिकॉर्डिंग: जज ने दो युवकों को सुनाई 10 दिन की जेल की सजा
