0

जौनपुर में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने जताई हत्या की आशंका; Jaunpur crime news

By Dec 20, 2025

जौनपुर जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र के मोलनापुर गांव में शुक्रवार को एक विवाहिता का शव संदिग्ध हालत में घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही मृतका के मायके वाले मौके पर पहुंचे और ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने हस्तक्षेप कर स्थिति को संभाला और मामले की जांच शुरू की है।

मोलनापुर गांव निवासी विजय सरोज की पत्नी ललिता देवी (28) का शव सुबह कमरे में मिला। परिवार के सदस्यों के अनुसार, गुरुवार रात भोजन के बाद ललिता अपने कमरे में सोने चली गई थी। सुबह देर तक दरवाजा न खुलने पर परिजनों ने अनहोनी की आशंका से दरवाजा तोड़ा। अंदर ललिता का शव फंदे से लटका मिला। ललिता देवी प्रयागराज जिले की रहने वाली थी और उसका विवाह 20 मई 2021 को हुआ था। उसकी एक डेढ़ वर्ष की बेटी भी है।

मायके वालों ने आरोप लगाया कि ललिता की हत्या कर शव को फंदे से लटकाया गया है। उन्होंने तत्काल कार्रवाई की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। मीरगंज थानाध्यक्ष विनोद कुमार अंचल ने मायके पक्ष को समझाया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

About

Journalist covering latest updates.

साझा करें