अलीगढ़ में बच्ची की संदिग्ध मौत, परिजनों ने वैक्सीन पर उठाए सवाल | Aligarh child death
अलीगढ़ के अतरौली क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर बढ़ेरा में बुधवार देर रात एक डेढ़ माह की मासूम बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाए गए टीके पर सवाल उठाए हैं।
जानकारी के अनुसार, गांव निवासी प्रेमपाल सिंह की डेढ़ माह की बेटी वंदना को बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से टीका लगाया गया था। देर रात करीब 2:30 बजे बच्ची की अचानक तबीयत बिगड़ गई, उसकी नाक से खून और झाग निकलने लगे। परिवार के लोग उसे डॉक्टर के पास ले जा ही रहे थे कि रास्ते में उसकी मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि बच्ची के शरीर पर नीले निशान भी पड़ गए थे।
सूचना मिलने पर बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम और पुलिस गांव पहुंची और मामले की जानकारी ली। सीएचसी प्रभारी डॉ. अभिनेंद्र यादव ने बताया कि उस बूथ पर करीब 18 बच्चों को टीके लगाए गए थे और वैक्सीन में कोई कमी होना कहना सही नहीं है। हालांकि, मौत का सही कारण स्पष्ट होने के लिए बच्ची के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। इस घटना से क्षेत्र में चिंता का माहौल है, क्योंकि यह घटना टीकाकरण की सुरक्षा पर सवाल खड़े करती है।
अलीगढ़ में 57 नए स्वास्थ्य संस्थान पंजीकृत, स्वास्थ्य विभाग ने प्रक्रिया की सख्त
अलीगढ़ में 57 नए स्वास्थ्य संस्थान पंजीकृत, स्वास्थ्य विभाग ने प्रक्रिया की सख्त
अलीगढ़ में सर्दी की विदाई, धूप ने बढ़ाई गरमाहट | Aligarh Weather Update
अलीगढ़ में नौनिहालों ने मंच पर बिखेरा जलवा, देशभक्ति गीतों पर झूमे बच्चे
अलीगढ़ प्रदर्शनी में नौनिहालों ने बिखेरा प्रतिभा का जलवा, बच्चों का talent शो आयोजित
अलीगढ़ में रामलला की दूसरी वर्षगांठ पर महाआरती, गूंजे जय श्रीराम के नारे
