सुरेरा-तनोरा घाट पीपा पुल निर्माण में तेजी, आवागमन होगा सुगम: Agra News
एत्मादपुर के सुरेरा गांव से सदर तहसील के तनोरा घाट तक यमुना नदी पर प्रस्तावित पीपा पुल के निर्माण कार्य ने अब रफ्तार पकड़ ली है। इस महत्वपूर्ण परियोजना का स्थलीय निरीक्षण क्षेत्रीय विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह ने गुरुवार को अधिकारियों के साथ किया। विधायक ने निर्माण कार्य की रूपरेखा, समय सीमा और गुणवत्ता मानकों की विस्तृत जानकारी ली।
लोक निर्माण विभाग द्वारा लगभग 75 लाख रुपये की लागत से बनाए जा रहे इस पीपा पुल के पूरा होने से एत्मादपुर के सुरेरा गांव से यमुना पार तनोरा घाट, नूरपुर और कबीस होते हुए आगरा शहर के फतेहाबाद रोड तक आवागमन बेहद आसान हो जाएगा।
इस नए पुल के बनने से यमुना पार के तनोरा, नूरपुर और कबीस गांवों के लोगों को एत्मादपुर और टूंडला जाने के लिए वर्तमान में तय की जाने वाली 15 किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी से निजात मिलेगी। इससे न केवल समय की बचत होगी, बल्कि स्थानीय लोगों के लिए व्यावसायिक और सामाजिक गतिविधियों में भी सुविधा बढ़ेगी।
होली पर आगरा में कड़ी सुरक्षा, ड्रोन से होगी निगरानी: 2025 की घटनाओं से सबक
आगरा में हेल्पिंग हैंड संस्था का होली मिलन समारोह, बच्चों ने दिखाई लिपान आर्ट में प्रतिभा
आगरा में अवैध कालोनियों पर चला एडीए का बुलडोजर, 2500 वर्गमीटर भूमि पर चला ध्वस्तीकरण
व्यापारी लगाएंगे चौके-छक्के, महाराजा अग्रसेन क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आयोजन
